अवैध गांजे की खेती पर छापा सोर्स- सोशल मीडिया
वाशिम

वाशिम जिले में किसान के खेत में उग रहा था गांजा, पुलिस ने छापेमारी कर 15 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ जब्त किया

Washim Crime News: वाशिम जिले की मानोरा तहसील के रतनवाड़ी गांव में पुलिस ने खेत में अवैध गांजे की खेती पर छापा मारा। मौके से 2.26 लाख रुपये का 15 किलो गांजा जब्त कर 70 वर्षीय किसान को पकड़ा।

प्रमोद यादव

Highlights

  • वाशिम जिले के रतनवाड़ी गांव में खेत में गांजे की खेती का मामला सामने आया।

  • पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने खेत पर छापेमारी की।

  • मौके से 15 किलो 225 ग्राम गांजा जब्त किया गया।

  • जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 2 लाख 26 हजार 500 रुपये बताई गई।

  • 70 वर्षीय किसान नारायण किसन व्यवहारे को हिरासत में लिया गया।

Manora Police Raid Ganja: महाराष्ट्र के वाशिम जिले में खेत में अवैध रूप से गांजे की खेती किए जाने का मामला सामने आया है। मानोरा तहसील के रतनवाड़ी गांव में पुलिस ने एक खेत पर छापेमारी कर 15 किलो 225 ग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में 70 वर्षीय आरोपी किसान नारायण किसन व्यवहारे को हिरासत में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रतनवाड़ी गांव में एक खेत में गांजे की खेती किए जाने की गुप्त सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद उपविभागीय पुलिस अधिकारी मनीष ठाकरे, थाना प्रभारी नैना पोहेकर और तहसीलदार राजेंद्र पाटील के नेतृत्व में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई।

संयुक्त टीम ने 15 किलो 225 ग्राम गांजा जब्त किया

महाराष्ट्र के वाशिम जिले की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर संबंधित खेत पर छापा मारा। इस दौरान खेत में गांजे की खेती किए जाने का मामला उजागर हुआ। पुलिस ने मौके से कुल 15 किलो 225 ग्राम गांजा बरामद कर जब्त कर लिया। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित बाजार कीमत 2 लाख 26 हजार 500 रुपये बताई जा रही है।

इस मामले में पुलिस ने खेत से जुड़े 70 वर्षीय किसान नारायण किसन व्यवहारे को हिरासत में लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि खेत में गांजे की खेती कब से की जा रही थी और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति या गिरोह की भूमिका तो नहीं है।

सूचना मिलने पर टीम का गठन कर कार्रवाई की गई

महाराष्ट्र राज्य के वाशिम जिले में खेत में अवैध रूप से गांजे की खेती किए जाने का घटना के बाद मानोरा पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि गांजे की खेती का उद्देश्य क्या था और जब्त किए गए मादक पदार्थ को कहीं बेचने की योजना तो नहीं थी। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमें मुखबीर से सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम का गठन कर कार्रवाई की गई, अब पता लगाया जा रहा है कि इस खेती में कितने लोग शामिल है। 70 वर्षीय किसान नारायण किसन व्यवहारे के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली की जहरीली हवा के बीच DMRC का बड़ा ऐलान, अब मेट्रो लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे; राजधानी में GRAP-2 लागू

दुनिया के किन 10 देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा? भारत दूसरे नंबर पर

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद