कार्यक्रम में मौजूद अतिथि, शिक्षक व छात्र-छात्राएं (सोर्स: सोशल मीडिया) 
वाशिम

वाशिम में गूंजा बाल विवाह मुक्त महाराष्ट्र, जागरूकता अभियान में छात्रों ने ली शपथ

Washim News: वाशिम जिले के मालेगांव व मंगरुलपीर में ‘बाल विवाह मुक्त महाराष्ट्र’ अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों में बाल अधिकार, सुरक्षा और बाल विवाह रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम हुए।

आकाश मसने

Child Marriage Free Maharashtra Campaign In Washim: महिला एवं बाल विकास विभाग पुणे के निर्देश और वाशिम जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में मालेगांव और मंगरुलपीर तालुका में ‘बाल विवाह मुक्त महाराष्ट्र हमारी पसंद’ अभियान के साथ-साथ बाल अधिकार जागरूकता सप्ताह का भव्य आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इन गतिविधियों को सफल बनाने में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी उत्तम शिंदे और प्रोबेशन अधिकारी गणेश ठाकरे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला और तालुका स्तर के अधिकारियों के समन्वय से छात्रों में बाल अधिकार, बाल सुरक्षा और बाल विवाह रोकथाम के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाई गई।

छात्रों ने ली बाल विवाह समाप्त करने की शपथ

हर स्कूल और कॉलेज में छात्रों ने ‘बाल विवाह खत्म करने की शपथ’ लेकर समाज को जागरूक करने का संकल्प जताया। शिक्षकों और छात्रों ने कार्यक्रम को उत्स्फूर्त प्रतिसाद दिया और बताया कि बाल विवाह जैसी सामाजिक समस्या के लिए जनजागरण बेहद आवश्यक है।

सकारात्मक वातावरण का निर्माण

इस संयुक्त पहल से वाशिम जिले के मालेगांव और मंगरुलपीर में बाल विवाह सहित विभिन्न बाल अधिकार मुद्दों पर सकारात्मक माहौल बना है। अभियान छात्रों तक कानूनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रभावी रूप से पहुंचाने में सफल रहा है, जिससे भविष्य में इस प्रकार की सामाजिक कुरीतियों पर रोकथाम में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान जिला बाल सुरक्षा अधिकारी भगवान ढोले, कानून और प्रोबेशन अधिकारी जिंनसाजी चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता अनंत इंगले, सूचना विश्लेषक रवि वानखड़े और जिला परियोजना समन्वयक अविनाश सोनुने ने छात्रों को विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बाल अधिकार, संबंधित कानूनों, सुरक्षा योजनाओं, बाल विवाह के कारणों, दुष्प्रभावों और रोकथाम के महत्व पर चर्चा की।

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने पुतिन और शी जिनपिंग संग खिंचवाई BRICS फैमिली फोटो

PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, मुंबई में अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे

विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने किया GFP से गठबंधन का ऐलान, कांग्रेस-BJP में सेटिंग का लगाया आरोप

शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे का बड़ा बयान, बंगाल में मदरसों पर एक्शन और कांग्रेस की गुटबाजी पर साधा निशाना

BRICS डिनर के वेज मेन्यू पर छिड़ी बहस, बहन के हाथ के छोले-भटूरे की फोटो शेयर कर क्या बोले राहुल गांधी?