वर्धा न्यूज 
वर्धा

NAFED: वर्धा में 68 हजार किसानों ने बेचा सोयाबीन, लेकिन करोड़ों का भुगतान अब तक अटका

Soybean Procurement: वर्धा में 68 हजार से अधिक किसानों ने बेचा सोयाबीन। नाफेड के 5,328 रुपये प्रति क्विंटल भाव के बावजूद पेमेंट न मिलने से किसान परेशान। निजी व्यापारियों को कम दाम में बेचने की मजबूरी।

प्रिया जैस

NAFED Soybean Payment: वर्धा जिले में सन 2025-26 में कृउबास द्वारा पंजीकृत व्यापारी व नाफेड के खरीदी केंद्र पर लगभग 68 हजार 186 किसानों ने 16 लाख 65 हजार 517.68 क्विंटल सोयाबीन बेचा है। फिलहाल नाफेड द्वारा खरीदी प्रक्रिया बंद हुई है। नाफेड ने आधारभूत मूल्य से सोयाबीन खरीदी की थी। इसके लिए जिले में किसानों ने पंजीयन किया था। इसके बाद किसानों ने केंद्र पर सोयाबीन बेचने लाया।

नाफेड की तूलना में निजी तौर पर बड़ी मात्रा में सोयाबीन की खरीददारी हुई है। नाफेड को बेचे गये सोयाबीन के चुकारे अधिकांश किसानों को नहीं मिले है। साथ ही बीच के दिनों में नाफेड की खरीदी भी कुछ दिनों के लिए बंद रखी गई थी। नाफेड द्वारा सोयाबीन उत्पादक किसानों का पंजीयन कर खरीदी की शुरूआत की गई थी।

निजी व्यापारी की तूलना में नाफेड द्वारा अधिक मूल्य मिलने के कारण किसानों ने बड़ी मात्रा में पंजीयन किया़ बाजार समिति के पंजीकृत व्यापारी किसानों के सोयाबीन को 4000 से 5600 रुपये प्रति क्विंटल भाव दे रहे हैं। वहीं नाफेड द्वारा सोयाबीन को 5 हजार 328 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिल रहा है। परंतु नाफेड की जटिल शर्तो के कारण पुन: जिले का किसान परेशान दिखाई दिया। परिणामवश मजबूरन उन्हें निजी व्यापारी को अपना सोयाबीन बेचना पड़ रहा है।

खाते में रुपये जमा न होने से किसान चिंतित

किसानों ने सोयाबीन बेचने के बाद चुकारे न मिलने से वें परेशान हो गए हैं। कर्ज चुकाने की चिंता उन्हें सता रही है। इसलिए सोयाबीन उत्पादक किसान आर्थिक संकट में घिर गया है। किसानों ने कर्ज उठाकर सोयाबीन की बुआई की।

समय पर सोयाबीन बेचकर रुपये मिलते ही कर्ज चुकाने की उम्मीद किसानों को थी। परंतु करोड़ों रुपयों के चुकारे अदा नहीं किये गए़ परिणामवश नाफेड की खरीदी प्रक्रिया को लेकर सोयाबीन उत्पादक किसान असंतोष व्यक्त कर रहा है।

केंद्र निहाय सोयाबीन की खरीदी

खरीदी केंद्र किसान संख्या सोयाबीन (क्विंटल)
हिंगनघाट 30,442 3,89,310.00
सिंदी-रेल्वे 15,287 84,230.00
वर्धा 10,789 43,078.43
आष्टी-श. 5,435 22,335.83
पुलगांव 3,876 3,648.42
आर्वी 2,302 52,584.00
समुद्रपुर 46 731.00
कुल योग 68,186 6,16,517.68

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी