वर्धा रोठा हत्याकांड- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया) 
वर्धा

रोठा दुष्कर्म-हत्या मामला: CM फडणवीस ने फास्ट ट्रैक कोर्ट और विशेष सरकारी वकील नियुक्ति के दिए निर्देश

Wardha Girl Physical Abuse:  रोठा गांव में 12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में मुख्यमंत्री ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और विशेष सरकारी अभियोक्ता नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

आंचल लोखंडे

Wardha Rotha Murder Case: वर्धा जिले के रोठा गांव में 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने तथा विशेष सरकारी अभियोक्ता नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश विधि एवं न्याय विभाग के सचिव को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के लिए जारी किए गए हैं। यह मांग जिले के पालकमंत्री एवं महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने सोमवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान की।

उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की गंभीरता, समाज में व्याप्त आक्रोश तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। गौरतलब है कि वर्धा तहसील के रोठा गांव में 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या की घटना सामने आने के बाद पूरे जिले में भारी आक्रोश फैल गया था। घटना के तुरंत बाद डॉ. पंकज भोयर ने पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल से संपर्क कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

रोठा हत्याकांड पर सख्त हुए CM फडणवीस

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी राहुल मडावी को गिरफ्तार कर लिया था। पालकमंत्री ने इस मामले की जांच में किसी प्रकार की देरी न हो, इसके लिए शीघ्र चार्जशीट दाखिल करने तथा निष्पक्ष, प्रभावी और व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने के निर्देश भी दिए थे। उन्होंने पूरे मामले की लगातार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से नियमित प्रगति रिपोर्ट ली।

फास्ट ट्रैक ट्रायल और SIT जांच पर जोर

रोठा की इस जघन्य घटना के विरोध में वर्धा जिले में लोगों ने प्रदर्शन कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की थी। इसी जनभावना को ध्यान में रखते हुए डॉ. पंकज भोयर ने मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत मुलाकात कर मामले की त्वरित सुनवाई और विशेष सरकारी अभियोक्ता की नियुक्ति की मांग की। मुख्यमंत्री फडणवीस द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद अब इस मामले की न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। साथ ही विशेष सरकारी अभियोक्ता की नियुक्ति से प्रभावी पैरवी सुनिश्चित होने और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिलने की संभावना भी मजबूत हुई है।

आज खत्म होगा आरोपी का PCR

हत्याकांड मामले के आरोपी राहुल राजू मडावी की पुलिस कस्टडी 21 जुलाई को खत्म होगी, उसे पुनः कोर्ट में पेश कर पीसीआर बढाने की मांग पुलिस द्वारा होने की संभावना है। रविवार को पुलिस टीम ने रोठा में पहुंच कर छानबीन की थी। आरोपी राहुल वारदात को अंजाम देकर सीधे अपने घर पहुंचा था। इसके बाद उसने कुछ सबूत मिटाने के प्रयास भी किए थे, ऐसा भी पुलिस जांच में सामने आया है।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद