वर्धा रोड एक्सीडेंट रिपोर्ट (डिजाइन फोटो) 
वर्धा

Wardha Road Accident: 550 हादसों में 598 की मौत, आखिर क्यों बढ़ रही सड़क त्रासदियां? पढ़ें रिपोर्ट

Wardha Road Accident Data: वर्धा में तीन साल में 1,604 सड़क हादसे, 598 मौतें और 1,180 घायल। नवभारत की इस खास रिपोर्ट में सड़क तेज रफ्तार के साथ-साथ अन्य कई पहलू हादसों की वजह बनकर सामने आए है।

प्रिया जैस

Wardha Road Disaster: वर्धा में तेज रफ्तार और नियमों का उल्लंघन इन दिनों वाहन चालकों के लिए जानलेवा बन गया है। जिले में लगातार लापरवाही से वाहन चलाने के कारण सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं, जिनमें कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। पिछले तीन वर्षों में जिले में छोटे-बड़े 1,604 सड़क हादसे घट चुके हैं।

इनमें से 550 भयंकर दुर्घटनाओं में लगभग 598 लोगों ने अपनी जान गंवाई, जबकि 1,180 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सड़क हादसों को रोकने के लिए परिवहन विभाग लगातार उपाय कर रहा है। परिवहन सप्ताह के माध्यम से लोगों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। इसमें सीट बेल्ट पहनने, हेलमेट का नियमित उपयोग करने, भीड़भाड़ वाले इलाकों में धीरे वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने और ट्रैफिक संकेतों का पालन करने का आह‍्वान किया जाता है।

लेकिन इसके बावजूद लोग इन नियमों की अनदेखी कर तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं, जिससे वे हादसों का शिकार हो रहे हैं। वर्धा जिले से नागपुर-हैदराबाद, नागपुर-तुलजापुर, समृद्धि महामार्ग, वर्धा-औरंगाबाद और नागपुर-अमरावती हाईवे गुजरते हैं, जिन पर रोजाना सड़क हादसे होते रहते हैं।

नियमों का पालन करने का आह्वान

स्थानीय परिवहन विभाग ने जिले में कुछ ब्लैक स्पॉट भी चिन्हित किए हैं, जहां सुरक्षा के लिए विशेष उपाय किए गए हैं। परिवहन विभाग का कहना है कि पिछले दो वर्षों की तुलना में इस वर्ष हादसों में कमी आई है और सुरक्षा उपायों पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है।

बदहाल सड़कें हादसों का कारण

जिले से गुजरने वाले हाईवे, जिला मार्ग व भीतरी सड़कों की हालत कुछ जगह अत्यंत दयनीय बनी हुई हैं। सड़कों पर गड्डे बन गए हैं। कई बार इन गड्ढों से बचने के चक्कर में वाहन हादसे का शिकार हो जाते हैं। इसमें लोगों को जान गंवानी पड़ती है। बदहाल सड़कें भी बढ़ते हादसों का एक मुख्य कारण बताया जा रहा है़ इस ओर भी ध्यान देना जरूरी है।

वर्ष हादसे भीषण हादसे मृत्यु घायल
2023 671 224 250 421
2024 618 179 187 431
2025 315 147 161 328
कुल 1604 550 598 1180

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?