मुंबई साइबर फ्रॉड( फाइल फोटो - सोर्स: सोशल मीडिया ) 
वर्धा

वर्धा में साइबर ठगों का जाल: 15 महीनों में 3 करोड़ की ठगी, नए-नए हथकंडों से नागरिक निशाने पर

Wardha Cyber Fraud Cases: वर्धा में ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़े। 15 महीनों में 3 करोड़ से ज्यादा की ठगी, पुलिस ने नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की।

अंकिता पटेल

Wardha Online Scam: वर्धा जिले में ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। साइबर अपराधी नई-नई तरकीबें अपनाकर आम नागरिकों को ठग रहे हैं। आये दिन साइबर क्राइम के नए-नए मामले प्रकाश में आ रहे हैं।

वर्धा जिले में पिछले 15 महीनों में साइबर पुलिस थाने में ऑनलाइन ठगी के 25 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें ठगों ने नागरिकों से 3 करोड़ 8 लाख रुपये की बड़ी रकम हड़प ली है। बढ़ते मामलों ने पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आम जनता की चिंता भी बढ़ा दी है।

हालांकि राहत की बात यह है कि साइबर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कुछ मामलों का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। इसमें कुछ राशि भी वापस लाने में सफलता मिलने की जानकारी है।

ऑनलाइन शॉपिंग, फर्जी कॉल, लिंक भेजकर बैंक जानकारी हासिल करना, केवाईसी अपडेट, सेक्सटॉर्शन, पार्सल फ्रॉड, एपीके फाइल आदि के नाम पर ठगी, ओटीपी मांगकर खाते खाली करना जैसे तरीकों से साइबर अपराधी लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि जागरूकता की कमी के कारण नागरिक आसानी से इन जालसाजों के झांसे में आ जाते हैं। साइबर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें, अपनी बैंक और ओटीपी की जानकारी किसी से साझा न करें और संदेह होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं,

3 मामले किए उजागर

साइबर थाना पुलिस ने पिछले 15 महीनों में दर्ज प्रकरणों में से तीन मामलों का पर्दाफाश किया है। इसमें लगभग 2 लाख 50 हजार रुपयों की रिकवरी होने की जानकारी है। वर्ष 2025 में 21 प्रकरणों में 2 करोड 35 लाख रुपये ठगे गए वहीं वर्ष 2026 के तीन माह में चार मामले सामने आये हैं। इसमें 73 लाख की ठगी दर्ज की गई है।

साइबर सेल विभाग कर रहा जनजागरण

स्थानीय साइबर सेल व साइबर पुलिस थाना ऑनलाइन फ्रॉड से नागरिकों ने बचने के लिए व्यापक तौर पर जनजागरण मुहिम चला रहा है, सार्वजनिक स्थल, सरकारी कार्यक्रम, मेला, समारोह आदि ठिकानों पर स्टॉल लगाते हुए बैनर, पंपलेट बॉट कर जनजागरण कर रहे है।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?