वर्धा न्यूज 
वर्धा

Wardha News: नगर परिषद ने दी टैक्स में 50% की छूट को मंजूरी; रामनगर वासियों को मिलेगी जमीन की मालकियत!

Wardha Municipal Council Meeting 2026: वर्धा नगर परिषद का बड़ा फैसला। संपत्ति कर में 50% की छूट और रामनगर जमीन को फ्री-होल्ड करने को मंजूरी। शहीद भगत सिंह मैदान का होगा कायाकल्प।

प्रिया जैस

Property Tax Rebate Wardha: वर्धा नगर परिषद की जनरल मिटिंग में बुधवार को अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। सरकारी की योजना के अनुसार टैक्स में 50 प्रश छूट देने का प्रस्ताव लिया गया है। उसी तरह शहीद भगतसिंग मैदान का कायाकल्प, रामनगर लीज फ्री होल्ड के साथ अन्य विषयों को मंजूरी दी गई। वर्धा नप की बुधवार को सर्वसाधारण सभा बुलाई गई थी।

सभा में नगराध्यक्ष सुधीर पांगुल व सभी नगरसेवक उपस्थित थे। पीठासिन अधिकारी के रूप में नप उपाध्यक्ष प्रदीपसिंह ठाकुर, मुख्याधिकारी विजय देशमुख ने काम संभाला। बैठक में कुल 25 विषय रखे गए। जिसमें से 18 विषयों को मंजूरी प्रदान की गई। रामनगर की जमीन फ्री होल्ड को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

संपत्ति धारकों को 50 प्रश छूट

यहां के निवासियों को सरकार के निर्णय के अनुसार स्थायी रूप से प्लॉट की मालकियत देने का अहम फैसला लिया गया। रामनगर के शहीद भगतसिंग मैदान को सुरक्षा दीवार के साथ स्कूल की और से प्रेक्षक गैलरी बनाने का निर्णय लिया गया। वहीं राज्य सरकार की वसुंधरा योजना के तहत संपत्ति धारकों को 50 प्रश छूट देने पर भी मुहर लगाई गई।

यह निर्णय बीते कुछ दिनों से नप के चुनाव नहीं होने के कारण अधर में लटका हुआ था। जिसे मंजूरी प्रदान कर इस संदर्भ में जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा जाएगा। बाद में यह प्रस्ताव राज्य सरकार की और मंजूरी के लिए जाएगा। सरकार की मंजूरी मिलने के उपरांत संपत्ति धारकों को टैक्स में छूट मिलेगी।

नप में 7 विषय नामंजूर

लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे दलित बस्ती योजना को निधि को लेकर निर्णय लिया गया। उक्त निर्णय पर नगरसेवक डा. सुनिल चावरे ने तीव्र आपत्ति जताई। दलित बस्ती निधि को दुरपयोग को लेकर डा. चावरे नप मनमाने ढंग से उसे कहीं पर खर्च नहीं कर सकती ऐसा उनका कहना था। नगर परिषद को एससी पॉकेट घोषित करने का अधिकार नहीं होने की बात स्पष्ट की। नप में 7 विषय नामंजूर किए गए। नप उपाध्यक्ष प्रदीपसिंह ठाकुर ने बताया की, अधूरी जानकारी होने के कारण यह विषय नामंजूर किये गये। मात्र इन विषयों को अगली सभा में रखा जाएगा।

हस्तक्षेप का मुद्दा नहीं आया चर्चा में

नगराध्यक्ष खेमें के कुछ व्यक्तियों का नप कार्य क्षेत्र में हस्तक्षेप को लेकर नगरसेवकों में नाराजगी सुर देखने मिला था। नगराध्यक्ष गुट के कुछ व्यक्ति नप के कामकाज में हस्तक्षेप करते है। ऐसी चर्चा थी। यह विषय में मिटिंग के दौरान चर्चा में आने वाला था। परंतु एन समय पर यह विषय सभा से दूर रखा गया।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच