Pankaj Bhoyar (सोर्सः सोशल मीडिया) 
वर्धा

महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर वर्धा में भव्य समारोह, पालकमंत्री पंकज भोयर का संबोधन

Pankaj Bhoyar: महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर वर्धा में पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने किसान कर्जमाफी, महिला सशक्तिकरण, उद्योग और विकास योजनाओं की उपलब्धियों को गिनाते हुए राज्य की प्रगति पर प्रकाश डाला।

आंचल लोखंडे

Maharashtra Foundation Day: महाराष्ट्र राज्य के 67वें स्थापना दिवस के अवसर पर वर्धा जिले में आयोजित मुख्य समारोह में पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण ही महाराष्ट्र आज देश के प्रगतिशील राज्यों में अग्रणी बना है। पुलिस परेड मैदान में उनके हस्ते ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी वान्मधी सी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग सोमण, पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल सहित अनेक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत राज्य निर्माण के लिए बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि देकर की गई। पालकमंत्री ने कहा कि कृषि, सिंचाई, ऊर्जा, रोजगार और उद्योग जैसे क्षेत्रों में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है। जिले में भी विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने बताया कि किसानों के हित में देवेंद्र फडणवीस द्वारा 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर शेतकरी कर्जमाफी योजना' लागू की गई है, जिसके तहत पात्र किसानों को 2 लाख रुपये तक की कर्जमाफी दी जाएगी, जबकि नियमित कर्ज चुकाने वालों को 50 हजार रुपये तक का प्रोत्साहन मिलेगा।

'मुख्यमंत्री बळीराजा मोफ वीज योजना'

पिछले वर्ष जिले में 55 हजार किसानों को 888 करोड़ रुपये का फसल ऋण वितरित किया गया, जबकि इस वर्ष 1100 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और राज्य की 'नमो शेतकरी महासन्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को सालाना 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इससे जिले के 1।29 लाख किसानों को 129 करोड़ रुपये का लाभ मिला। बिजली बिल राहत के तहत 'मुख्यमंत्री बळीराजा मोफ वीज योजना' से 82 हजार किसानों क 143 करोड़ रुपये की राहत दी गई। सिंचा परियोजनाओं के लिए 429 करोड़ रुपन स्वीकृत किए गए हैं।

जिले की 1.42 लाख महिलाएं 'लखपति दीदी'

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में जिले की 1.42 लाख महिलाएं 'लखपति दीदी बनी हैं। उनके उत्पादों के विपणन के लिए वर्धिनी मॉल और अन्य केंद्र स्थापित किए गए हैं। कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पुलिस विभाग को आधुनिक वाहन और नई इमारतों के लिए निधि दी गई है। साथ ही, शहरों में सीसीटीवी नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। पालकमंत्री ने बताया कि देश की 16वीं जनगणना प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें पहली बार नागरिकों को डिजिटल स्व-गणना का अवसर मिलेगा। उन्होंने नागरिकों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम के अंत में पुलिस परेड का निरीक्षण किया गया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में नागरिक इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

1072 उद्योगों को 24 करोड़ रुपये का ऋण

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 'प्रधानमंत्री सूक्ष्म अन्न प्रक्रिया उद्योग योजना' के तहत 1072 उद्योगों को 24 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया, जिसमें से 850 से अधिक इकाइयाँ शुरू हो चुकी हैं। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित 2.34 लाख किसानों को 444 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। पर्यटन विकास के तहत बोर व्याघ्र परियोजना को इको-टूरिज्म के रूप में विकसित किया जा रहा है। शिक्षा क्षेत्र में 900 स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और 'आदर्श स्कूल' योजना शुरू की गई है। विद्यार्थियों के लिए विज्ञान यात्राओं का भी आयोजन किया गया। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 576 प्रस्ताव मंजूर कर टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र भी स्थापित किया जा रहा है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग