वर्धा पुलिस की बड़ी कामयाबी (सौजन्य- नवभारत) 
वर्धा

वर्धा पुलिस की बड़ी कामयाबी: समतानगर चोरी का पर्दाफाश, यवतमाल के 4 शातिर चोर गिरफ्तार, 10.41 लाख का माल बरामद

Wardha Crime News: वर्धा एलसीबी ने समतानगर में हुई चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए यवतमाल के 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सोने-चांदी के जेवर और नकद सहित 10.41 लाख का माल जब्त किया गया।

रूपम सिंह

Wardha Police Success News: वर्धा में स्थानीय अपराध शाखा पुलिस ने शहर के समतानगर में हुई शातिर चोरी का पर्दाफाश किया, चोरी में लिफ्त यवतमाल के 4 बदमाशों को हिरासत में लिया। उनसे चोरी की सामग्री सहित 10 लाख 41 हजार रुपयों का माल जब्त किया गया।

जानकारी के अनुसार 1 फरवरी को प्रवीण अंबादास लोहवे ने शहर थाने में शिकायत दी थी। उनके तालाबंद मकान में सेंध लगाते हुए चोरों ने सोने, चांदी के आभूषण व नकद पर हाथ साफ किया था। इस प्रकरण में एलसीबी की टीम ने जांच शुरू कर दी थी।

इस दौरान वर्धा टीम ने चंद्रपुर, नागपुर व यवतमाल जिले के चोरी को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशों की लिस्ट छानी, तकनीकि जांच में कुछ सबुत इकट्ठा किये गए, खुपिया जानकारी मिली कि इस चोरी को यवतमाल के तलावफैल निवासी विवेक उर्फ मांडा बबन मंगरे (19) व आकाश उर्फ रैपर राजू वाढवे (22) ने अंजाम दिया है। फिलहाल दोनों पुणे में निवासीत हैं। दोनों आरोपी यवतमाल आने की भनक लगते ही एक टीम रवाना की गई। बड़ी चलाखी से दोनों को हिरासत में लिया गया।

इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में एलसीबी के पीआई विनोद चौधरी, पीएसआई विजयसिंग गोमलाडू, पीएसआई प्रकाश लसुंते, सुंते, पुलिस कर्मी शेखर डोंगरे, अरविंद येनुरकर, रोशन निंभोरकर, रवि पुरोहित, विकास मुंढे, सुगम चौधरी, शुभम राऊत, अभिषेक नाईक, चालक राहुल लुटे, रितेश गेटमे, साईबर के दिनेश बोथकर, अक्षय राऊत, गोविंद मुंडे ने अंजाम दिया।

आरोपियों से 10.41 लाख का माल किया बरामद

वर्धा पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की कबूली दी। चोरी का माल अन्य दो साथी यवतमाल के तलाव फैल निवासी प्रसाद उर्फ दादू ज्ञानेश्वर देवकते (20) व आकाश उर्फ भुई सुरेश शेंडे (19) माध्यम से बेचने की बात सामने आयी। उन दोनों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया चारों आरोपियों से 61 ग्राम सोने के आभूषण, 35 ग्राम चांदी के के आभूषण व नकद 1 लाख 41 हजार 500, दोपहिया वाहन व मोबाइल समेत कुल 10 लाख 41 हजार रुपयों का माल जब्त किया गया।

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?

अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे; मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में 30 मिनट चली चर्चा, जानें क्या हुई बात

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र से मिलेगी भविष्य को नई दिशा, PM मोदी बोले- अब ग्राउंड लेवल पर दिखेंगे नतीजे

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव