rural education issues (सोर्सः सोशल मीडिया) 
वर्धा

सरकारी स्कूलों में घट रही छात्र संख्या, पिछले वर्ष की तुलना में 6,515 छात्र कम, तलाश में भटक रहे शिक्षक

Wardha Government Schools: वर्धा जिले के सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या में 6,515 की गिरावट दर्ज हुई है, जिससे शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों के भविष्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

आंचल लोखंडे

UDISE Report India: वर्धा जिले के सरकारी स्कूलों की स्थिति दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होती जा रही है। हर वर्ष छात्रों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वर्ष 2024-25 में जिला परिषद और नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले सरकारी स्कूलों में कुल 49,559 छात्र दर्ज किए गए थे, जबकि वर्ष 2025-26 में यह संख्या घटकर 43,044 रह गई है। इस प्रकार एक वर्ष में 6,515 छात्रों की कमी दर्ज की गई है।

छात्र संख्या में इस तेजी से गिरावट ने सरकारी स्कूलों के भविष्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्तमान शैक्षणिक सत्र समाप्ति की ओर है और शिक्षा विभाग नए सत्र की तैयारियों में जुट गया है। इसी बीच ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों के शिक्षक छात्रों की तलाश में गांव-गांव जाकर अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं, ताकि स्कूलों में नामांकन बढ़ाया जा सके।

स्कूल बंद होने का खतरा

छात्रों की घटती संख्या शिक्षा विभाग के लिए चिंता का विषय बन गई है। कम नामांकन के कारण कई स्कूलों को बंद करने की नौबत आ रही है। यदि यही स्थिति बनी रही, तो भविष्य में शिक्षकों की नौकरियों पर भी असर पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि केवल नई योजनाएं शुरू करने से स्थिति में सुधार नहीं होगा। स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देना होगा।

सरकारी उदासीनता जिम्मेदार

अधिकांश अभिभावक अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भेज रहे हैं। यदि सरकार और प्रशासन जिला परिष एवं नगर पालिका के स्कूलों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दें, तो इस स्थिति में सुधार संभव है।

यू-डायस रिपोर्ट के आंकड़े

  • यू-डायस (UDISE) रिपोर्ट के अनुसार, जिले में कुल 948 सरकारी स्कूल संचालित हैं। इनमें:
  • जिला परिषद के 905 स्कूलों में 38,119 छात्र (18,911 छात्र और 19,208 छात्राएं)
  • नगर पालिका के 43 स्कूलों में 4,925 छात्र (2,758 छात्र और 2,167 छात्राएं)
  • कुल मिलाकर वर्ष 2025-26 में 43,044 छात्र अध्ययनरत हैं।

वर्षवार छात्र संख्या

  • 2024-25: 49,559
  • 2025-26: 43,044
  • कुल कमी: 6,515 छात्र

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी