पंकज भोयर (सोर्सः सोशल मीडिया) 
वर्धा

वर्धा में बनेगा भव्य वन भवन, 23.29 करोड़ रुपये मंजूर, पालकमंत्री पंकज भोयर के प्रयास

Wardha Van Bhavan: वर्धा में वन विभाग के सभी कार्यालयों को एक परिसर में लाने के लिए 23.29 करोड़ रुपये की लागत से भव्य वन भवन का निर्माण होगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी।

आंचल लोखंडे

Wardha Development: वर्धा शहर में वन विभाग के विभिन्न कार्यालयों को एक ही परिसर में लाने के उद्देश्य से भव्य ‘वन भवन’ का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए राज्य सरकार ने 23 करोड़ 29 लाख रुपये की मंजूरी प्रदान की है। यह सफलता जिले के पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर के सतत प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।

सिविल लाइन क्षेत्र स्थित उप वनसंरक्षक कार्यालय की वर्तमान इमारत काफी पुरानी और प्रशासनिक दृष्टि से अपर्याप्त थी। बढ़ते कार्यभार के चलते यह भवन छोटा पड़ रहा था। हाल ही में बोर व्याघ्र प्रकल्प के उपसंचालक कार्यालय को मंजूरी मिलने से वन विभाग के कामकाज में और वृद्धि हुई है। साथ ही सामाजिक वनीकरण विभाग का कार्यालय अलग स्थान पर संचालित होने से नागरिकों और किसानों को विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे।

वन भवन निर्माण का प्रस्ताव

इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए डॉ. भोयर ने राज्य शासन से लगातार पत्राचार कर वन भवन निर्माण का प्रस्ताव आगे बढ़ाया। उनके निर्देश पर लोकनिर्माण विभाग ने उप वनसंरक्षक कार्यालय परिसर में तीनों विभागों को एक ही छत के नीचे लाने के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था।

4,989.21 वर्गमीटर क्षेत्र में होगा निर्माण

प्रस्ताव के अनुसार 4,989.21 वर्गमीटर क्षेत्र में ग्राउंड फ्लोर प्लस दो मंजिला इमारत का निर्माण किया जाएगा। इसमें 1,311.55 वर्गमीटर में वाहनतल तथा 3,677.66 वर्गमीटर में प्रशासनिक कक्ष, सभागार, दो लिफ्ट और सुरक्षा दीवार सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री व वनमंत्री का किया आभार व्यक्त

राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक से मुलाकात के बाद इस परियोजना को गति मिली और 2 मार्च को राजस्व एवं वन विभाग द्वारा आधिकारिक शासनादेश जारी किया गया। डॉ. भोयर ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा वन मंत्री गणेश नाईक का आभार व्यक्त किया है। वन भवन बनने से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और नागरिकों को एक ही स्थान पर सभी सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज