वर्धा न्यूज 
वर्धा

Wardha District के 2.34 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, 282 करोड़ का राहत पैकेज का ऐलान

Wardha District के बाढ़ से प्रभावित किसानों को रबी फसल के लिए प्रति हेक्टेयर 10 हजार रुपये की सहायता देने का आश्वासन डॉ. पंकज भोयर ने दिया है। कुल 2.34 लाख किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

अपूर्वा नायक

Wardha News In Hindi: जून से सितंबर माह के दौरान अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ था। किसानों की इस मुश्किल को देखते हुए राज्य सरकार ने 31 हजार करोड़ रुपये का राहत पैकेज घोषित किया है।

इसी के तहत जिले के किसानों को रबी फसल की बुवाई के लिए बीज व अन्य खरीदी के लिए प्रति हेक्टेयर 10 हजार रुपये की सहायता (अधिकतम 3 हेक्टेयर तक) देने के लिए ₹282 करोड़ 18 लाख का प्रस्ताव पालकमंत्री डॉ पंकज भोयर की पहल पर राज्य सरकार को भेजा गया है। जल्द ही यह सहायता राशि किसानों को वितरित की जाएगी, ऐसी जानकारी डॉ। भोयर ने दी।

राज्य में जून से सितंबर के दौरान हुई अतिवृष्टि और बाढ़ से फसलों के साथ-साथ किसानों के उपकरणों को भी भारी नुकसान पहुंचा। स्थिति गंभीर होने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजीत पवार ने किसानों की मदद के लिए राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा राहत पैकेज घोषित किया। इस पैकेज में आर्थिक सहायता के साथ-साथ रबी सीजन के लिए बीज खरीद में भी मदद दी जा रही है। कई किसानों के खातों में सहायता राशि जमा की जा चुकी है, कुछ के खातों में प्रक्रिया जारी है, ऐसा डॉ। भोयर ने बताया।

1,299 गांवों के किसानों को मिलेगी मदद

जून से सितंबर के बीच जिन किसानों की फसलों को 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है, उन्हें रबी सीजन में बीज और अन्य कृषि आवश्यकताओं के लिए प्रति हेक्टेयर ₹10 हजार की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। कुल मिलाकर 2,34,561 किसान इस सहायता योजना में शामिल हैं। डॉ। भोयर ने जिला प्रशासन को प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेजने के निर्देश दिए थे, जिसके अनुसार ₹282 करोड़ 18 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उनकी पहल से जिले के 20 मंडलों के वंचित किसानों को इस राहत पैकेज में शामिल किया गया है।

किसानों की मदद के लिए सरकार प्रतिबद्ध : डॉ भोयर

किसान हमारे देश का अन्नदाता है। इस वर्ष प्राकृतिक आपदा के कारण उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा है। राज्य सरकार किसानों को इस संकट से उबारने के लिए हरसंभव सहायता कर रही है। खरीफ फसल में हुए नुकसान की भरपाई के लिए रबी सीजन में किसानों को बीज खरीद और अन्य आवश्यकताओं हेतु प्रति हेक्टेयर 10 हजार रुपये की सहायता (अधिकतम 3 हेक्टेयर तक) दी जाएगी। सरकार इस सहायता को शीघ्र किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। फोटो- डॉ। पंकज भोयर, पालकमंत्री

तहसील गांव किसान हेक्टयर
वर्धा 155 28,042 40,480
सेलू 169 26,480 29,479
देवळी 150 29,081 40,215
आर्वी 147 27,178 33,280
आष्टी 154 18,844 14,594
कारंजा 120 27,021 26,383
हिंगनघाट 187 41,099 47,519
समुद्रपुर 217 36,816 50,357

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन

आयुष्मान भारत योजना: गरीबों के लिए बड़ा सहारा, लेकिन सिस्टम की खामियां अब भी चुनौतीपूर्ण

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!