-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Road Blockade Protest Over The Dilapidated Condition Of The Borgaon Meghe Sawangi Meghe Road
Wardha में सड़क रोको आंदोलन, जिला परिषद ने आठ दिनों में काम का आश्वासन दिया
- Written By: अपूर्वा नायक
Wardha में बोरगांव मेघे–सावंगी मेघे सड़क की बदहाल स्थिति पर नागरिकों ने सड़क रोको आंदोलन किया। जिसके बाद जिला परिषद ने आठ दिनों में मार्ग के नवीनीकरण का आश्वासन दिया है।

वर्धा में सड़क रोको आंदोलन (सौ. सोशल मीडिया )
Wardha News In Hindi: बोरगांव मेघे स्थित सुपारी माता मंदिर से सावंगी मेघे की ओर जाने वाली मुख्य सड़क की हालत पिछले कई वर्षों से अत्यंत खराब है। इस समस्या के समाधान के लिए कई बार जिला परिषद को ज्ञापन दिए गए, लेकिन काम शुरू न होने के कारण सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता अंबिका हिंगमिरे के नेतृत्व में लोगों ने सड़क रोको आंदोलन किया।
इस आंदोलन के दौरान कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। अंबिका हिंगमिरे ने सड़क के नवीनीकरण के लिए जिप के मुकाअ पराग सोमण से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने तत्काल उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी को बुलाकर कार्य की जानकारी ली। बताया गया कि 20 लाख रुपये की लागत से 170 मीटर सड़क के सीमेंटकरण का काम मंजूर हुआ है और वर्क ऑर्डर प्रक्रिया जारी है।
दिवाली के बाद काम शुरू करने का आश्वासन अधिकारियों ने पहले दिया था। लेकिन दिवाली बीत जाने के बावजूद काम शुरू न होने से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके विरोध में सोमवार को नागरिकों ने सड़क रोको आंदोलन किया। इस दौरान ग्रामविकास अधिकारी गायकवाड ने वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर आठ दिनों के भीतर काम शुरू करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलन को तात्कालिक रूप से स्थगित कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Wardha News: वर्धा में नए टैक्स निर्धारण पर बढ़ा असंतोष, 7 हजार संपत्तिधारकों ने जताई आपत्ति
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
Operation Washout से अवैध शराब कारोबार पर वर्धा पुलिस का शिकंजा, 162 मामले दर्ज, ₹1.40 करोड़ का माल जब्त
Book Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें
हालांकि, यदि तय समय में काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और तीव्र करने की चेतावनी अंबिका हिंगमिरे ने दी। पुलिस प्रशासन ने एहतियातन स्थल पर भारी बंदोबस्त तैनात किया था। आंदोलन में सीमा कोटनाके, रुपाली केचे, रुपाली मरापे, सीमा मसराम, विना शेंडे, शालिनी राऊत, आशया खान, दीक्षा पाटिल, नर्मदा तायडे, वैशाली डोलसकर, गौरी हेले, कुणाल भगत, धीरज सायंकार, वृषिकेश साटोने, उदय कलंबे, कृष्णा सायंकार, रोहन सायंकार, निखिल सहारे, प्रवीण बोटकुले, आमिर दिघोले, गौरव विरखेड़े सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा नागरिक शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें :- Yavatmal: दारव्हा में कर वृद्धि पर नागरिकों का हंगामा, नोटिसों की होली जलाकर विरोध
लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
अंबिका हिंगमिरे ने कहा कि, पिछले चार महीनों से सुपारी माता मंदिर से सावंगी मेघे मार्ग के नवीनीकरण के लिए जिला परिषद से लगातार अनुरोध किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन जानबूझकर देरी कर रहा है। इससे नागरिकों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी के विरोध में सड़क रोको आंदोलन किया गया। संबंधित अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आने वाले आठ दिनों में कार्य शुरू किया जाएगा।
Road blockade protest over the dilapidated condition of the borgaon meghe sawangi meghe road
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
KBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
Aug 09, 2026 | 03:18 PMपुणे के 12 गांवों को दूषित पानी से मिलेगी राहत, 894 करोड़ की जलापूर्ति योजना पर काम तेज
Aug 09, 2026 | 03:09 PMBhandara News: देहदान के इंतजार में भंडारा मेडिकल कॉलेज, रिसर्च के लिए नागपुर से लाने पड रहे शव
Aug 09, 2026 | 03:06 PMनागपुर हॉकी पर गहराया संकट! 6 दशक पुराना VHA मैदान छिनने की कगार पर; अब कहाँ खेलेंगे शहर के खिलाड़ी?
Aug 09, 2026 | 03:03 PMआगरा में ACE 2026: विशेषज्ञों ने बांझपन के बदलते कारणों और आधुनिक फर्टिलिटी तकनीकों पर किया मंथन, बताए फायदे
Aug 09, 2026 | 03:02 PM30 साल पहले दिखा था भंसाली का जादू! ‘खामोशी’ की ये 7 बातें आज भी हैं खास
Aug 09, 2026 | 02:51 PMछिंदवाड़ा: कक्षा 6 के बच्चों से आपत्तिजनक बातें करने का आरोप, शिक्षिका निलंबित, निष्पक्ष जांच की मांग
Aug 09, 2026 | 02:49 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














