Wardha Police Dial 112 (सौजन्य-नवभारत) 
वर्धा

वर्धा: डायल 112 का दुरुपयोग पड़ा भारी, शराब के नशे में गोलीबारी की झूठी सूचना देने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त

Wardha Police News: देवली में शराब के नशे में डायल 112 पर गोलीबारी की झूठी खबर देना युवक को महंगा पड़ा। पुलिस को गुमराह करने के आरोप में गौल निवासी महेश जुमडे पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज।

रूपम सिंह

Wardha Emergency Services News: बंदूक की गोली चलाई जाने की जानकारी मिलने के बाद बाद देवली पुलिस का दल आनन-फानन में इसापुर के पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। परंतु, यह जानकारी झूठी मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। जानकारी देने वाला शराब के नशे में होने की बात सामने आयी है। घटनाक्रम में डायल 112 का दुरुपयोग करने वाले को महंगा पड़ा है।

उसपर विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। गुरुवार की शाम डायल 112 पर किसी व्यक्ति ने फोन कर पुलिस को बताया की उसके वाहन को दूसरे वाहन टक्कर मारी। जिसके बाद दूसरी गाड़ी में सवार व्यक्तियों ने उस पर गोली चलाई है। मात्र यह गोली उसे न लगते हुए पेड़ से जा टकराई। जिसके बाद तीनों वाहन के साथ यवतमाल दिशा की की और भाग गये। घटना की गंभीरता को देखते हुए देवली पुलिस व उप विभागीय पुलिस अधिकारी पुलगांव को सूचना दी गई।

देवली पुलिस का दल व्यक्ति ने बताए हुए घटनास्थल पर पहुंचा। परंतु वहां देखने पर ऐसी घटना नहीं होने की बात सामने आयी। पुलिस के जांच में फोन करने वाले व्यक्ति का पता मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। जांच के दौरान वह शराब के नशे में होने की बात सामने आयी। उसने नशे में पुलिस को गुमराह किया था।

झूठी जानकारी देने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

वर्धा पुलिस ने गौल निवासी महेश सतिष जुमडे (42) मामला दर्ज किया। आरोपी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस प्रशासन को परेशानी होने के उद्देश से झूठी जानकारी दी है। जिससे विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। डायल 112 पर झूठी जानकारी देनेवालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, ऐसी जानकारी पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल ने दी।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल, अप्पर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी डा. वंदना कारखेले के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक अमोल मडालकर, सहा. पुलिस निरीक्षक संदीप कापडे, पुलिस उपनिरीक्षक युवराज जाधव ने की।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की