साइबर क्राइम (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
वर्धा

वर्धा में बड़ा साइबर अटैक! शेयर ट्रेडिंग के नाम पर IT प्रोफेशनल से 46.79 लाख की ठगी, फेसबुक से फैला जाल

Wardha Cyber Crime News: वर्धा के पुलगांव में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ₹46.79 लाख की बड़ी ठगी! पुणे की आईटी कंपनी के कर्मचारी को बनाया शिकार। साइबर पुलिस ने ₹7 लाख किए होल्ड।

प्रिया जैस

Share Market Trading Scam: वर्धा जिले में साइबर अपराध के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। आए दिन किसी न किसी व्यक्ति को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। हाल ही में अल्लीपुर के एक युवक से 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया था और अब 27 मार्च को एक और गंभीर मामला उजागर हुआ है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलगांव के दयालनगर निवासी तिलक प्रदीप बिरे (36), जो पुणे की एक आईटी कंपनी में कार्यरत हैं, को शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 46 लाख 79 हजार 294 रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया है। बताया गया है कि तिलक को फेसबुक पर शेयर बाजार में निवेश से संबंधित संदेश प्राप्त हुए थे। इन संदेशों में कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया गया था।

प्रलोभन में आकर किया निवेश

इस प्रलोभन में आकर उन्होंने निवेश करना शुरू किया। शुरुआत में तिलक ने 36 लाख रुपये का एक बड़ा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया। इसके बाद उन्होंने क्रमशः 1 लाख, 50 हजार रुपये के करीब 16 अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किए। इस प्रकार 21 जनवरी से 19 मार्च 2026 के बीच उन्होंने कुल 46 लाख 79 हजार 294 रुपये निवेश कर दिए।

कुछ समय बाद जब उन्हें किसी भी प्रकार का रिटर्न या संपर्क नहीं मिला, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इस घटना से युवक को गहरा मानसिक आघात पहुंचा। इसके बाद उन्होंने तुरंत साइबर पुलिस थाने पहुंचकर अपनी आपबीती बताई। साइबर पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

7 लाख रुपये किए गए होल्ड

साइबर पुलिस के अनुसार शिकायत मिलते ही तकनीकी जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पीड़ित द्वारा किए गए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में से लगभग 7 लाख रुपये होल्ड करने में सफलता मिली है। अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच के आधार पर और रकम भी रिकवर किए जाने की संभावना है।

साइबर पुलिस की नागरिकों से अपील

साइबर पुलिस ने आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर आने वाले अज्ञात संदेशों और निवेश संबंधी ऑफरों पर विश्वास न करें। किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा करने से बचें। इसके साथ ही प्रलोभन देने वाले संदेशों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत साइबर पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई है।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा