बैंक ऑफ इंडिया में चोरी (सौजन्य-नवभारत) 
वर्धा

वर्धा में बैंक की तिजोरी काटकर 23 लाख पार! सुकलीबाई BOI में चोरों ने दी फिल्मी अंदाज में दबिश

Bank of India Robbery Wardha: वर्धा के सुकलीबाई में बैंक ऑफ इंडिया की तिजोरी काटकर 23.11 लाख की चोरी। हाइड्रोलिक कटर से खिड़की तोड़ी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर। पुलिस जांच शुरू।

प्रिया जैस

Suklibai Bank Heist: वर्धा शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित सुकलीबाई में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में चोरों ने एक बार फिर सेंध लगाते हुए शातिर चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने बैंक की तिजोरी काटकर उसमें रखी 23 लाख 11 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना मंगलवार, 13 जनवरी की सुबह सामने आते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया। मामले में सावंगी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि एक वर्ष पूर्व भी इसी बैंक में चोरी का असफल प्रयास हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह जब बैंक कर्मचारी रोज की तरह शाखा पहुंचे, तब चोरी की घटना का पता चला। खबर फैलते ही बैंक परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही सावंगी मेघे पुलिस तथा स्थानीय अपराध शाखा की टीमें मौके पर पहुंचीं। बैंक के पीछे खेत होने का फायदा उठाकर चोरों ने पिछले हिस्से की खिड़की की सरिया काटी और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने तिजोरी को काटकर नकदी चोरी कर ली और फरार हो गए।

CCTV में कैद हुई चोरों की हरकत

यह चोरी सोमवार की रात करीब 11.30 बजे से 12.15 बजे के बीच की बताई जा रही है। वर्धा पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें तीन चोरों की गतिविधियां कैद हुई हैं। तीनों के चेहरे ढके हुए थे। चोरों ने पीछे की खिड़की की सरिया हाइड्रोलिक कटर से काटी और अंदर प्रवेश कर तीन लेयर वाली तिजोरी को गैस कटर से काटा। इसके बाद तिजोरी में रखे 23 लाख 13 हजार रुपये में से 23 लाख 11 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए।

घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे, डीवाईएसपी प्रमोद मकेश्वर, सावंगी मेघे थाना प्रभारी पंकज वाघोडे घटनास्थल पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ, फॉरेंसिक टीम, साइबर पुलिस की टीम तथा स्थानीय अपराध शाखा की दो टीमें भी पहुंचीं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कुछ टीमें तुरंत चोरों की तलाश में रवाना कर दी गईं।

एक वर्ष पहले भी हुआ था चोरी का प्रयास

गौरतलब है कि सुकलीबाई स्थित बैंक ऑफ इंडिया में एक वर्ष पहले भी चोरी का प्रयास किया गया था। उस समय चोरों ने बैंक की दीवार में छेद कर अंदर प्रवेश किया था, लेकिन अलर्ट सायरन बजने के कारण वे भाग गए थे। उस घटना के बाद बैंक प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने एक बार फिर इसी बैंक को निशाना बनाया और लाखों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब