वर्धा न्यूज 
वर्धा

छापेमारी में निकला नकली माल! वर्धा में किराना दुकानदार पर FIR, हजारों के डुप्लीकेट प्रोडक्ट जब्त

Wardha Duplicate Products: वर्धा में रसिक किराणा दुकान पर छापेमारी में हार्पिक और लायझॉल के डुप्लीकेट प्रोडक्ट जब्त। पुलिस ने दुकानदार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रिया जैस

Harpic-Lizol fake bottles seized: वर्धा शहर के मेन रोड पर स्थित रसिक किराणा दुकान में ब्रांडेड नाम से डुप्लीकेट प्रोडक्ट की बिक्री का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकान से नकली सामग्री बरामद की है और दुकान संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सेमीता लीगल कंपनी के सीनियर मैनेजर अल्ताफ रोशन शेख ने शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी विभिन्न कंपनियों के उत्पादों के नकलीकरण को रोकने का कार्य करती है और सरकारी यंत्रणा की सहायता से ऐसे लोगों पर कार्रवाई करती है। 8 नवंबर को उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित जानकारी देकर स्थानीय अपराध शाखा के प्रमुख विनोद चौधरी से चर्चा की।

दुकान में डुप्लीकेट प्रोडक्ट की बिक्री

इस दौरान बताया गया कि शहर थाना क्षेत्र के इंगोले चौक स्थित रसिक किराणा दुकान में हार्पिक और लायझॉल कंपनी के डुप्लीकेट प्रोडक्ट बिक्री के लिए रखे गए हैं। दुकान मालिक ग्राहकों को यह उत्पाद असली बताकर बेच रहा था। पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एलसीबी के पीएसआई बालाजी लालपालवाले, विजयसिंह गोमलाडु, पुलिसकर्मी हमीद शेख, चंद्रकांत बुरंगे, भूषण निघोट और मंगेश चावरे की टीम ने रसिक किराणा दुकान पर छापेमार कार्रवाई की।

हजारों का माल जब्त

छापे के दौरान दुकान मालिक कुशाल शिरीष दोशी (37) मौके पर मौजूद थे। तलाशी के दौरान दुकान से हार्पिक कंपनी की 1000 एमएल की नीले रंग की 4 बोतलें, लायझॉल कंपनी की 1000 एमएल की सफेद रंग की 5 प्लास्टिक बोतलें, तथा हार्पिक कंपनी की 500 एमएल की नीले रंग की 7 प्लास्टिक बोतलें इस प्रकार कुल 4 हजार 796 मूल्य का डुप्लीकेट माल जब्त किया गया। पूछताछ में दुकान मालिक ने बताया कि उसने यह माल ऑनलाइन खरीदा था। पुलिस ने कुशाल दोशी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज