लोकार्पण कार्यक्रम (सोर्स: सोशल मीडिया)
वर्धा

पंकज भोयर ने किया शिवाजी एवं सिंधी हिंदी उच्च प्राथमिक शाला का लोकार्पण, वर्धा की इस स्कूल का हुआ कायाकल्प

Shivaji Sindhi Hindi School Wardha: विधायक डॉ. पंकज भोयर ने शिवाजी एवं सिंधी हिंदी उच्च प्राथमिक शाला का लोकार्पण किया। जिला नियोजन समिति के माध्यम से हुए कायाकल्प से स्कूल को मिली बेहतर सुविधाएं।

गोरक्ष पोफली

Pankaj Bhoyar Inaugurates Renovated School Wardha: वर्धा नगर परिषद की शिवाजी एवं सिंधी हिंदी उच्च प्राथमिक शाला में इमारत के नूतनीकरण एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के शालेय शिक्षण राज्यमंत्री तथा वर्धा जिले के पालकमंत्री माननीय डॉ. पंकज राजेश भोयर उपस्थित रहे।

उनके द्वारा विद्यालय की नवीनीकृत इमारत का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नगर परिषद अधिकारियों, शिक्षकों तथा बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही।

जर्जर इमारत से चमचमाती सुसज्जित शाला तक का कायाकल्प:

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व तक इस विद्यालय की पुरानी इमारत अत्यंत जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी थी, जिससे विद्यार्थियों को पठन-पाठन में काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। कक्षाओं की जर्जर स्थिति और बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।

लेकिन अब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के विशेष प्रयासों से इस स्कूल का पूरी तरह से कायाकल्प कर दिया गया है। नई तकनीक, सुसज्जित कक्षाओं, चमचमाती दीवारों, स्वच्छ पेयजल और आधुनिक सुविधाओं के साथ इस इमारत को आकर्षक रूप प्रदान किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई का उत्कृष्ट और सुरक्षित वातावरण मिलेगा।

प्रशासन और जनता के सहयोग से होगा स्कूलों का विकास

समारोह के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि डॉ. पंकज भोयर का शाल और श्रीफल भेंट कर सत्कार किया गया तथा आभार पत्र सौंपा गया।

अपने संबोधन में पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने नगर परिषद की शालाओं के विकास हेतु पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित नागरिकों एवं अभिभावक वर्ग से स्कूल की तरक्की हेतु निरंतर सहयोग करने की अपील की।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

समारोह में वर्धा नगर परिषद अध्यक्ष सुधीर पांगुल, उपाध्यक्ष प्रदीपसिंह ठाकुर, निर्माण सभापति राखी पांडे, शिक्षा सभापति प्रियंका खंगार, नगरसेविका जयश्री आगरकर, उपमुख्य अधिकारी अभिजीत मोटघरे तथा प्रशासन अधिकारी तलवेकर उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन मुख्याध्यापिका प्रतिभा वैद्य ने किया तथा आभार प्रदर्शन आशीष दुबे ने किया। आयोजन की सफलता में मिश्रा मैडम, आमगांवकर, पूजा जीवने, आरती सीद, धनश्री कापसे, वासनिक बाई तथा समस्त अभिभावकों का सराहनीय सहयोग रहा।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें