एनसीपी नेताओं ने दिया इस्तीफा (सौजन्य-नवभारत) 
वर्धा

NCP में इस्तीफों की लगी झड़ी! वर्धा के कई दिग्गज नेताओं ने छोड़ा पद, पार्टी में सियासी भूकंप के संकेत

NCP Leaders Resignation: आर्वी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) को बड़ा झटका। विधानसभा अध्यक्ष दिलीप पोटफोडे की कार्यशैली से नाराज कई दिग्गज पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे।

प्रिया जैस

NCP Ajit Pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) के आर्वी विधानसभा क्षेत्र में आंतरिक असंतोष खुलकर सामने आया है। विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पोटफोडे के कार्यशैली के विरोध में NCP पार्टी के कई पदाधिकारियों ने 11 अप्रैल को अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।

पदाधिकारियों का आरोप है कि उन्होंने पार्टी के ध्येय और नीतियों को जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया तथा आर्वी क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने का प्रयास भी किया। बावजूद इसके, उनके साथ असंतोषजनक व्यवहार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा किसी भी निर्णय में अन्य पदाधिकारियों को विश्वास में नहीं लिया जाता और मनमाने तरीके से निर्णय लिए जाते हैं।

इस्तीफा देने वाले दिग्गजों के नाम

इस्तीफा देने वालों में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र वाटकर, कामगार सेल के जिला उपाध्यक्ष शेख अश्फाक, आर्वी विधानसभा सचिव अरुण जयसिंगपूरे, आर्वी तहसील अध्यक्ष अशोक गुलाब धानोरकर, कारंजा घाडगे के अध्यक्ष मोहम्मद अझरुद्दीन, जलगांव सर्कल के अध्यक्ष प्रफुल सोमकुवर, आर्वी विधानसभा शहर अध्यक्ष दिलीप गोपाल बोरकर तथा आर्वी के पूर्व तहसील अध्यक्ष अरुण शंकर उंभरे का समावेश है।

जिला अध्यक्ष शहारे को सौंपा इस्तीफा

इन सभी पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे जिला अध्यक्ष शरद शहारे को सौंपे हैं, जबकि इस्तीफों की प्रतिलिपि विधान परिषद के सदस्य संजय खोडके (अमरावती जिला समन्वयक) को भी भेजी गई है। सूत्रों के अनुसार, यह असंतोष यहीं थमने वाला नहीं है और आने वाले समय में NCP पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी इस्तीफा दे सकते हैं, जिससे संगठन को और बड़ा झटका लगने की आशंका है।

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग

बाहरी ताकतों ने पैदा की अनिश्चितता, CJI सूर्यकांत का NLSIU दीक्षांत समारोह में बड़ा बयान; छात्रों की तारीफ की

अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने काटा बवाल, जंतर-मंतर से लेकर केंद्र सरकार तक सभी पर बोला हमला- VIDEO

Dussehra School Holidays 2026: दशहरे पर कहीं 3 तो कहीं 13 दिन की छुट्टी! जानें आपके राज्य में कब खुलेंगे स्कूल

Terrorist Encounter: कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर