वर्धा

वर्धा में मानसून से पहले 29 लाख की लागत से साफ होंगे शहर के नाले, जलभराव रोकने के लिए 40 कर्मियों की टीम तैनात

Wardha Monsoon Work: वर्धा नगर परिषद मानसून से पहले शहर के छोटे-बड़े नालों की सफाई के लिए ₹29 लाख खर्च कर रही है। जलभराव रोकने के लिए 40 कामगारों की टीम और जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं।

रूपम सिंह

Wardha Municipal Council Infrastructure News: आगामी कुछ ही दिनों में मान्सून आरंभ होनेवाला है। ऐसे में छोटे-बड़े व मध्यम नालों की सफाई का कार्य नगर परिषद प्रशासन ने हाथ में लिया है। 40 कामगारों की टीम इस कार्य के लिए नियुक्त की गई है। जेसीबी व अन्य मशीनों का इस कार्य के लिए उपयोग होगा, इसके लिए सुक्ष्म नियोजन करने की जानकारी नगर परिषद प्रशासन द्वारा दी है।

शहर के विविध हिस्सों से बडे व मध्यम व छोटे नाले गुजरते है। इन दिनों लगभग सभी नाले कचरे से भरे हुए हैं। अगर बारिश के पूर्व उचित सफाई नहीं हुई तो अनेक जगह जलभराव की स्थिति निर्माण हो सकती है। हालाकि, पिछले वर्ष कहीं पर भी जलभराव की स्थिति नहीं निर्माण हुई थी।

किंतु, वर्ष 2024 में  वर्धा शहर पुलिस थाने के पिछे सिंधी लाईन परिसर एवं भामटीपुरा में जलभराव से नागरिकों को अत्याधिक परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस बार बारिश पूर्व नाले सफाई के कार्य को देरी हुई है। लेकिन इसके पिछे आचारसंहिता व मजीप्रा कार्यालय में मान्यता मिलने में देरी, ऐसा कारण नप के स्वास्थ्य व सफाई विभाग के द्वारा बताया जा रहा है, फिर भी इस बार बारीश देरी से होने के कारण 10 से 15 दिनों में अच्छे से सफाई का कार्य पूर्ण होगा।

सफाई कार्य के लिए 29 लाख होंगे खर्च

इस कार्य के लिए 29 लाख रुपयों का खर्च किया जाएगा, जिसमें महादेवपुरा, भामटीपुरा, गॉड प्लाट, रामनगर, कृष्णनगर, हिंदनगर, सानेवाडी, स्टेशनफैल, पुलफैल, इतवारा, गणेशनगर आदि विविध परिसर के बड़े नालों का समावेश है। शहर में जहां भी बारिश की वजह से समस्या निर्माण हो सकती है, ऐसी जगहों की जांच टीम द्वारा की जाएगी, ऐसा बताया जा रहा है।

नालों की सफाई पर हमारा पूरा ध्यान

वर्धा शहर के सभी प्रभागों में छोटे, बड़े नालों की सफाई का कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए है। इस कार्य में 40 लोगों की टीम नियुक्त कर सुक्ष्म नियोजन किया है। इसके अलावा संबंधित प्रभागों के नगरसेवकों को टीम से समन्वय रखकर काम अच्छे से करवाने के दृष्टिकोण से चर्चा हुई। शहरवासियों के हर समस्या का समाधान करना हमारा कर्तव्य है। - सुधिर पांगुल, नगराध्यक्ष, नप वर्षां

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां