लोक सेवा आयोग द्वारा 2026 के लिए परीक्षाओं की समय-सारणी जारी (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
वर्धा

Wardha News: लोक सेवा आयोग द्वारा 2026 के लिए परीक्षाओं की समय-सारणी जारी

MPSC Exam 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2026 की सभी प्रमुख सरकारी भर्ती परीक्षाओं की आधिकारिक समय-सारणी जारी की है, जिसमें राज्य सेवा, वन सेवा, अभियांत्रिकी, कृषि और अन्य गट शामिल है।

आंचल लोखंडे

Wardha District: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली विभिन्न सरकारी सेवा परीक्षाओं की आधिकारिक समय-सारणी घोषित कर दी है। ये परीक्षाएँ राज्य सरकार की विभिन्न सेवाओं में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएंगी।

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के अंतर्गत 25 विभिन्न श्रेणियों के लिए परीक्षाएं 29 मार्च 2026 से शुरू होंगी। भाषा विषय का पेपर 29 मार्च, निबंध पेपर 5 अप्रैल, सामान्य अध्ययन पेपर 18-19 अप्रैल तथा वैकल्पिक विषय का पेपर 26 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा।

महाराष्ट्र वन सेवा मुख्य परीक्षा 2026

सहायक वन संरक्षक (गट अ) और वन क्षेत्रपाल (गट ब) के पदों के लिए यह परीक्षा 5 से 9 मई 2026 तक होगी।

महाराष्ट्र स्थापत्य अभियांत्रिकी सेवा मुख्य परीक्षा 2026

सहायक कार्यकारी अभियंता (गट अ), सहायक अभियंता (गट अ और ब), उपविभागीय जलसंधारण अधिकारी (गट अ) और जलसंधारण अधिकारी (गट ब) के लिए 16 मई 2026 को परीक्षा आयोजित की जाएगी।

महाराष्ट्र कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 2026

कृषि अधिकारी (गट अ और ब, कनिष्ठ वर्ग) के पदों के लिए भी यह परीक्षा 16 मई 2026 को होगी।

महाराष्ट्र गट-ब संयुक्त मुख्य परीक्षा 2026

सहायक कक्ष अधिकारी, राज्य कर निरीक्षक, पुलिस उप निरीक्षक तथा दुय्यम निबंधक पदों के लिए यह परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।

महाराष्ट्र गट-क सेवा संयुक्त परीक्षा 2025

पूर्व परीक्षा: 4 जनवरी 2026 मुख्य परीक्षा: 7 जून 2026

महाराष्ट्र नागरिक सेवा राजपत्रित पूर्व परीक्षा 2026

गट अ और ब के विभिन्न पदों के लिए यह परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026

35 श्रेणियों के पदों के लिए यह परीक्षा 3, 4, 17, 18 और 24 अक्टूबर 2026 को होगी। यांत्रिकी अभियांत्रिकी, कृषि सेवा, अन्न एवं औषध प्रशासन तथा वन सेवा मुख्य परीक्षा 2026 इन सभी विभागों की मुख्य परीक्षाएँ नवंबर और दिसंबर 2026 के दौरान आयोजित की जाएंगी:

परीक्षा तिथि

  • यांत्रिकी अभियांत्रिकी सेवा 15 नवंबर 2026
  • स्थापत्य अभियांत्रिकी सेवा 15 नवंबर 2026
  • कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 15 नवंबर 2026
  • अन्न एवं औषध प्रशासन सेवा 21 नवंबर 2026
  • वन सेवा मुख्य परीक्षा 26–30 दिसंबर 2026

लोक सेवा आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे जारी समय-सारणी के अनुसार अपनी तैयारी सुनिश्चित करें।

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल