वर्धा

ग्रामीण क्षेत्र में यूरिया की किल्लत, फसल को लेकर किसानों की बढ़ी मांग

नवभारत डेस्क

वर्धा. कपास की फसल को यूरिया की जरूरत होने से किसानों की मांग बढ़ गई है़ किंतु, पिछले पखवाड़े में ग्रामीण विभाग के किसी भी कृषि सेवा केंद्र पर यूरिया उपलब्ध नहीं है़  जरूरत के समय ऐन मौसम में खाद नहीं मिलने से किसान अन्य जिलों में यूरिया लाने जाने की बात सामने आयी है़  जिले में कपास का क्षेत्र काफी ज्यादा है.

इस वर्ष अति वर्षा के कारण फसल खतरे में है, जिससे पौधों को संजीवनी देने तथा कपास का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसान यूरिया का उपयोग कर रहे है़ं किंतु मांग की तुलना में खाद की उपलब्धता नहीं हो पा रही है़ यूरिया खाद की 45 किलो की बोरी 266 रुपए को खरीदनी पड़ रही है़ ग्रामीण विभाग में अधिकांश कृषि केंद्रों पर खाद उपलब्ध नहीं होने से किसान वर्धा के साथ ही अमरावती, यवतमाल, नागपुर जिले में जा रहे है.

ग्रामीण विभाग में होगा वितरण

जिला स्तर पर वखार महामंडल के गोडाउन में जमा किए 2,700 मीट्रिक टन यूरिया खाद का बफर स्टाक जिलाधिकारी की मान्यता के बाद खुला किया गया है़  यूरिया की शहरी क्षेत्र के बजाए ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादातर आपूर्ति की जाएगी.

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

Kal Kal Mausam: 10 से ज्यादा राज्यों में कोहरे और बारिश का डबल अटैक, 26 नवंबर के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Saurav Das Passport Notice: सौरव दास को MEA ने क्यों भेजा नोटिस? जन्मस्थान की जानकारी में मिली गड़बड़ी

बिहार में AI की दुनिया का नया ठिकाना! CtrlS लगाएगी 10 हजार करोड़, 2029-30 तक शुरू होगा प्रोजेक्ट

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट