अवैध शराब अड्डे पर वर्धा पुलिस की कार्रवाई (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
वर्धा

अवैध शराब अड्डे पर वर्धा पुलिस की कार्रवाई, 15 लाख का माल बरामद

Wardha Police: वर्धा पुलिस ने सावंगी मेघे क्षेत्र में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹15 लाख का माल जब्त किया। छह आरोपी गिरफ्तार किए गए। दूसरी कार्रवाई में ₹34 लाख का माल नष्ट किया गया।

आंचल लोखंडे

Wardha Crime News: सावंगी मेघे पुलिस ने शराब की बिक्री और निर्माण करने वाले आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। थाना क्षेत्र के पारधी बेडा, पांढरकवड़ा और शिखबेडा परिसर में छापा मारकर पुलिस ने ₹15 लाख 3 हजार 500 रुपये मूल्य का अवैध माल जब्त किया। इस मामले में छह आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है।आरोपियों में संदीपसिंग दुधानी, भोलासिंग लालसिंग भादा, गुरुविरसिंग खिच्ची, परिता मारवाडे, धनपाल मारवाडे और राजबिरसिंग रुपसिंग खिच्ची का समावेश है।

चुनावी माहौल को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे और डीवाईएसपी प्रमोद मकेश्वर के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई को एपीआई पंकज वाघोडे, पीएसआई गोपाल शिंदे, विशाल डोनेकर, दुधाने सहित पुलिस कर्मी विलास भेडे, खाडे, मुन, भगत, पंचभाई, निखील, वैद्य, अमोल, अनुप, अंकुश, वैभव, श्याम, शुभांगी, पघाले आदि ने अंजाम दिया।

गणेशपुर पारधी बेडा में LCB की वॉशआउट मुहिम

इसी क्रम में, पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा (LCB) ने ‘वॉशआउट मुहिम’ चलाई। समुद्रपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर पारधी बेडा में छापा मारते हुए पुलिस ने 31,450 लीटर महुआ शराब व निर्माण सामग्री सहित ₹34 लाख 66 हजार 700 रुपये का माल नष्ट किया।

मामला दर्ज

इस प्रकरण में आरोपियों अपिन पवार, प्राण बबन पवार, मंगला प्रदीप भोसले, शशीकला माणिक पवार, रूस्मिल्ला इंद्रदास पवार, गणराज हंसिदास पवार, सुनिता दिनेश पवार, सुमावती चंद्रशेखर राऊत और शेषपाल माणिक पवार, सभी निवासी गणेशपुर पारधी बेडा, के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

एलसीबी की टीम

कार्रवाई एलसीबी पीआई विनोद चौधरी, एपीआई सलाम कुरेशी, प्रकाश लसुंते, तथा पुलिस कर्मी मनोज धात्रक, शेखर डोंगरे, अरविंद येनुरकर, हमीद शेख, रोशन निंबोळकर, महादेव सानप, रवि पुरोहित, विनोद कापसे, अभिषेक नाईक, शुभम राऊत, मंगेश आदे, सुगम चौधरी और विकास मुंडे ने अंजाम दी।

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट