सड़क हादसा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वर्धा

हिंगनघाट में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, 4 साल की मासूम गंभीर रूप से घायल

Hinganghat Road Accident: हिंगनघाट में शादी से लौट रहे परिवार की स्कूटी को ट्रक ने टक्कर मारी। पति-पत्नी की मौके पर मौत, मासूम बेटी घायल। नागरिकों ने प्रशासन पर यातायात कुप्रबंधन का लगाया आरोप।

रूपम सिंह

Hinganghat National Highway Accident: हिंगनघाट शहर में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी चार वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची का उपचार सेवाग्राम अस्पताल में जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी वार्ड निवासी यादव बापूराव सलाम (35) अपनी पत्नी विद्या यादव सलाम (27) और चार वर्षीय बेटी पूर्वा के साथ स्कूटी क्रमांक एमएच 32 एडब्ल्यू 2265 से वरोरा में रिश्तेदारों के विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। विवाह समारोह के बाद वे सोमवार रात हिंगनघाट लौट रहे थे।

बताया गया है कि कुटीर अस्पताल के पास शिवाजी मार्केट मार्ग की ओर मुड़ने के लिए पुल पर चढ़ते समय नागपुर से हैदराबाद की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक एचआर 47 एच 4726 ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषन था कि पति-पत्नी ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी चार वर्षीय बेटी पूर्वा दूर जाकर गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को तत्काल सेवाग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। हिंगनघाट पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। यह दुर्घटना रात करीब 9 बजे के दौरान हुई।

मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था नहीं

स्थानीय नागरिकों के अनुसार कलोडे चौक से कुटीर अस्पताल तक पुल निर्माणकार्य पिछले कई दिनों से जारी है, जिसके कारण यहां एकतरफा यातायात संचालित किया जा रहा है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग होने के साथ-साथ आसपास अस्पताल और घनी आबादी वाला क्षेत्र होने के कारन यहां हमेशा भारी यातायात रहता है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यातायात नियंत्रित करने के लिए मौके पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था नहीं होने से दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। नागरिकों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था मजबूत करने और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल