प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
वर्धा

फार्महाउस में चल रही थी मस्ती की महफिल! पुलिस की एंट्री से मचा हड़कंप, 14 के खिलाफ FIR दर्ज

Wardha News: वर्धा के धोत्रा चौराहा परिसर स्थित फार्महाउस में चल रही हाईप्रोफाइल शराब पार्टी पर सावंगी मेघे पुलिस ने छापा मारा। 14 लोगों पर मामला दर्ज किया गया।

आकाश मसने

Wardha Liquor Party News: वर्धा शहर से कुछ ही दूरी पर धोत्रा चौराहा परिसर के एक फार्महाउस में हाईप्रोफाइल शराब पार्टी का आयोजन किया गया था। इसकी सूचना मिलते ही सावंगी मेघे पुलिस ने अचानक छापा मारा। पुलिस की औचक एन्ट्री से पार्टी में मौजूद सभी लोगों के चेहरों का रंग उड़ गया। मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही फार्महाउस के संचालक सहित कुल 14 लोगों पर शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार वर्धा-पुलगांव मार्ग पर धोत्रा चौराहे से कुछ ही दूरी पर खेत में स्थित एक व्यवसायी के फार्महाउस में यह भव्य शराब पार्टी चल रही थी। इस पार्टी का आयोजन पास की ही एक कंपनी के सुरक्षा अधिकारी खान नामक व्यक्ति ने किया था।

 पार्टी में 50 से 60 लोग थे शामिल

बताया जा रहा है कि पार्टी में कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी मिलाकर लगभग 50 से 60 लोग शामिल थे। रविवार सुबह से ही पार्टी चल रही थी और जब यह पूरी तरह रंग में आ चुकी थी, तभी दोपहर लगभग 11:30 बजे सावंगी पुलिस ने अचानक छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही पार्टी में अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने कुछ लोगों को रंगेहाथ शराब पीते हुए हिरासत में लिया।

मौके से आधी भरी तीन बड़ी शराब की बोतलें और अन्य सामग्री जब्त की गई है। शराबबंदी जिले में इस प्रकार की पार्टी में हुई कार्रवाई के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपियों में कुछ प्रतिष्ठित लोगों के नाम भी शामिल हैं।

यह पूरी कार्रवाई सावंगी मेघे थाने के थानेदार पंकज वाघोडे के निर्देश पर पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल शिंदे, उपनिरीक्षक सावले और पुलिसकर्मी अनिल वैद्य, हर्षवर्धन मून तथा अमोल जाधव द्वारा अंजाम दी गई।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना