वर्धा में तापमान (सोर्स: सोशल मीडिया) 
वर्धा

वर्धा में भीषण गर्मी का कहर, 47°C के पार तापमान; 25 मई तक रेड अलर्ट जारी

Wardha Heatwave News: वर्धा में तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 25 मई तक रेड अलर्ट जारी कर हीटवेव के खतरे को देखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है।

रूपम सिंह

Wardha Heatwave Red Alert: वर्धा जिले में लगातार बढ़ते तापमान के कारन जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने 25 मई तक रेड अलर्ट जारी करते हुए जिले के कई क्षेत्रों में भीषन गर्मी और अत्यधिक गर्म हवाएं (हीटवेव) चलने की संभावना जताई है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। पिछले एक सप्ताह से जिले का तापमान लगातार बढ़ रहा है और गर्मी ने अब तक के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

जिले में अधिकतम तापमान 47.01 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा चुका है। शनिवार को भी सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक तेज गर्म हवाओं का असर बना रहा। मौसम विभाग ने रात के समय भी गर्म हवाओं का खतरा बताया है, जिसके चलते लोगों को अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों को अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के और सूती कपड़े पहनने तथा बाहर निकलते समय चश्मा, छाता, टोपी और जूते-चप्पल का उपयोग करने की सलाह दी है।

यात्रा के दौरान पानी की बोतल साथ रखने और शरीर में पानी की कमी महसूस होने पर ओआरएस, लस्सी, नींबू पानी और छाछ जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने को कहा गया है। अधिकारियों ने बताया कि कमजोरी, सिरदर्द, अत्यधिक पसीना और चक्कर आना लू लगने के प्रमुख लक्षन हो सकते हैं।

ऐसे लक्षन दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की आवश्यकता है। पशुपालकों को पशुओं को छायादार स्थानों पर रखने और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की सलाह दी गई है। वहीं कार्यस्थलों पर ठंडे पेयजल की व्यवस्था, श्रमिकों को नियमित अंतराल पर विश्राम तथा गर्भवती और बीमार कर्मचारियों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

गर्मी में ये गलतियां भूलकर भी न करें

छोटे बच्चों और पालतू जानवरों को बंद वाहनों में न छोड़ें, दोपहर 12 बजे से 3:30 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें, गहरे और मोटे कपड़े पहनने से परहेज करें तथा अत्यधिक गर्मी में भारी शारीरिक श्रम वाले कार्यों से बचें। वर्धा जिला प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतकर सुरक्षित रहने की अपील की है।

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान