वर्धा के गोविंद मिश्रा (सोर्स: नवभारत)
वर्धा

वर्धा के लाल का कमाल! मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल एकेडमी के लिए चुने गए गोलकीपर गोविंद मिश्रा

Wardha Footballer Manchester City: वर्धा के युवा गोविंद मिश्रा का मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल एकेडमी के विशेष कार्यक्रम में चयन। फुटबॉल और शिक्षा के लिए मिला 7 साल का अनुबंध, जानें उनकी पूरी सफलता की कहानी।

गोरक्ष पोफली

Manchester City Football And Education Program: महाराष्ट्र के वर्धा जिले के 24 वर्षीय फुटबॉलर गोविंद मिश्रा ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल जगत में अपनी पहचान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

गोलकीपर के रूप में खेलने वाले गोविंद का चयन विश्वप्रसिद्ध फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर सिटी की फुटबॉल अकादमी के फुटबॉल एवं शिक्षा कार्यक्रम के लिए हुआ है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत उन्हें फुटबॉल प्रशिक्षण और शिक्षा के लिए सात वर्ष का अनुबंध प्रदान किया गया।

स्कूल के मैदानों से लेकर TFA और FC गोवा तक का सफर

गोविंद ने लगभग 11 वर्ष पहले अपने स्कूल के दिनों में फुटबॉल खेलना शुरू किया था। उनकी फुटबॉल यात्रा अंडर-14 टूर्नामेंट से शुरू हुई, जिसके बाद उन्होंने अंडर-17, अंडर-19 और विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

उनकी पहली प्रतिस्पर्धी क्लब टीम KKM थी। इसके बाद उन्हें टाटा फुटबॉल अकादमी (TFA) में एक वर्ष के प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवसर मिला। यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे आगे की फुटबॉल ट्रेनिंग के लिए गोवा गए, जहां उन्होंने FC Goa के साथ प्रशिक्षण लिया।

मैनचेस्टर सिटी के स्काउट्स का बुलावा

वर्धा शहर के गोविंद के करियर का सबसे महत्वपूर्ण मोड़ तब आया, जब उन्हें मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल अकादमी के स्काउट्स की ओर से ईमेल और फोन कॉल प्राप्त हुआ। उन्हें अकादमी के चयन कार्यक्रम के ट्रायल के लिए मुंबई आमंत्रित किया गया। मुंबई में आयोजित चयन प्रक्रिया के पहले चरण में उनका चयन हुआ, जो उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि थी।

इसके बाद नवंबर 2023 में उन्हें मेडिकल परीक्षण और अंतिम चयन ट्रायल के लिए देहरादून बुलाया गया। गोविंद ने मेडिकल परीक्षणों और मैदान पर आयोजित ट्रायल को सफलतापूर्वक पूरा किया। इसके परिणामस्वरूप उन्हें फुटबॉल प्रशिक्षण के साथ-साथ शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए सात वर्ष का अनुबंध प्राप्त हुआ।

दुनिया भर से चुने जाते है केवल 22 खिलाड़ी

गोविंद के अनुसार, मैनचेस्टर सिटी का यह फुटबॉल एवं शिक्षा कार्यक्रम प्रत्येक पांच वर्ष में आयोजित किया जाता है, जिसमें दुनिया भर से केवल 22 खिलाड़ियों का चयन किया जाता है। ऐसे विशिष्ट कार्यक्रम में चयन होना उनके अब तक के फुटबॉल सफर की एक बड़ी उपलब्धि है।

MCF में बेस्ट प्लेयर ऑफ द लीग का खिताब

गोविंद ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण सम्मान भी हासिल किए हैं। उन्हें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का सम्मान मिला है। इसके अलावा, खेलो इंडिया यूथ गेम्स में उन्हें बेस्ट यंग प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया। वहीं, MCF में उन्होंने बेस्ट प्लेयर ऑफ द लीग का सम्मान भी प्राप्त किया।

स्कूल स्तर से शुरू हुआ गोविंद का सफर आज उन्हें अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के प्रतिष्ठित मंच तक ले आया है। उनकी यह यात्रा दर्शाती है कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ बड़े सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। वर्धा के इस युवा गोलकीपर की उपलब्धि स्थानीय खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा बन सकती है।

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर कूच से दिल्ली बेहाल! 3,000 हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; जनजीवन प्रभावित

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें

तुषार गांधी की रिहाई की मांग तेज, DN नगर थाने के बाहर जोरदार धरना, आदित्य ठाकरे और संजय राउत ने संभाला मोर्चा

थोड़ी शर्म करे सरकार... अरविंद सावंत का केंद्र पर तीखा हमला, मोदी और शाह की रंगा-बिल्ला से की तुलना

सोनम वांगचुक बोले- देश में अघोषित आपातकाल, रिहाई नहीं तो अनशन पर बैठने की दी चेतावनी