वर्धा में फसल नुकसान का जायजा लेने पहुंचे विजय वडेट्टीवार, कारंजा को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

Vijay Wadettiwar In Wardha: वर्धा की कारंजा और आष्टी तहसील में सोयाबीन व कपास की फसलों को हुए नुकसान का विजय वडेट्टीवार ने जायजा लिया। उन्होंने कारंजा को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की।
wardha vijay wadettiwar crop damage drought relief demand
विजय वडेट्टीवार सूखे का परिक्षण(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Wardha Crop Damage: इस वर्ष प्रकृति की बेरुखी और सुपर अल नीनो के प्रभाव से खरीफ सीजन में सोयाबीन व कपास की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने कारंजा व आष्टी तहसील का दौरा किया। कारंजा तहसील के पारडी गांव में उन्होंने किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचकर फसलों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।

उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से कारंजा तहसील को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को राहत देने की मांग की। पारडी क्षेत्र में कम बारिश और बारिश में लंबे अंतराल के कारण सोयाबीन व कपास की फसलें प्रभावित हुई हैं।

wardha vijay wadettiwar crop damage drought relief demand
Yavatmal News: इसापुर बांध का जलस्तर गिरा, रबी सीजन और पेयजल को लेकर बढ़ी चिंता

उत्पादन में भारी कमी आने की आशंका

कई खेतों में फसलें सूख गई हैं, जबकि कुछ स्थानों पर पर्याप्त बारिश नहीं होने से फसलों की वृद्धि रुक गई है। वडेट्टीवार ने सोयाबीन की फलियों और कपास के बोंड का बारीकी से निरीक्षण कर किसानों से नुकसान की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि बारिश में खंड पड़ने के कारण फसलों की अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई और उत्पादन में भारी कमी आने की आशंका है। दूसरी ओर खेती की लागत लगातार बढ़ने से किसानों का आर्थिक गणित बिगड़ गया है।

wardha vijay wadettiwar crop damage drought relief demand
Akola News: सूखा घोषित होने के 48 घंटे में अकोला में दो किसानों की मौत, सहायता की मांग

बड़ी संख्या में किसान उपस्थित

इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी अनंत मोहोल, डॉ. अभ्युदय मेघे, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील कोल्हे, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोरे, पूर्व पंस सभापति मेघराज चौधरी, युवक कांग्रेस के विभूषण पाटिल, अनिस गुरुजी, कांग्रेस विधानसभा संगठक बालासाहेब वेरूलकर, ओबीसी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उमेश पाचपोर, गुणवंत मुडे सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

क्षेत्र के मजदूरों ने भी बताई अपनी व्यथा

वडेट्टीवार ने खेतों में काम कर रहे मजदूरों से भी संवाद किया। मजदूरों ने बताया कि फसल उत्पादन कम होने से आने वाले दिनों में रोजगार के अवसर भी कम होने की आशंका है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने, रोजगार गारंटी के काम तत्काल शुरू करने, पशुओं के चारे की व्यवस्था तथा पेयजल उपलब्ध कराने की मांग रखी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com