वर्धा

Wardha News: अंतरराज्यीय चोरों का गिरोह पकड़ा, आरोपियों से 1,03 लाख रु. बरामद

नवभारत डेस्क

हिंगनघाट (श.स.). शहर के कृषि केंद्र में सेंधमारी करने वाले चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह को पुलिस के डीबी दस्ते ने पकड़ा. यह टोली आंध्रप्रदेश व केरल के निवासी है. गिरोह के पास से 1 लाख 3 हजार रुपए जब्त किए. जानकारी के अनुसार 27 जून को तड़के 3.30 बजे के दरमियान मोहता चौक स्थित पंकज कोचर का कोचर कृषि केंद्र के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने राशि चुराई थी, जिसकी शिकायत कोचर ने थाने में दर्ज की थी.

जानकारी के आधार पर हिंगनघाट पुलिस डीबी दस्ते के पुलिसकर्मी के नेतृत्व में दल ने आंध्रप्रदेश राज्य के विजयवाडा निवासी आरोपी व्यंकटेश गोडा, कविलपेटी निवासी रमेश बाबू मुततुराम, केरल के तमिलनाडू गांव के निवासी के रंजीत रजनकुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की बात कबूली. पुलिस ने राशि व चोरी के लिये उपयोग में लायी गई सामग्री जब्त की. आरोपियों ने बल्लारशाह व आंध्रप्रदेश में अनेक जगह चोरी को अंजाम दिया है.

उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नुरूल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक सागर कवडे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोशन पंडित के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक मारोती मुलूक के निर्देश में पीएसआई रमेश मिश्रा डीबी दल के सुमेध आगलावे, प्रवीण बोधाने, अजहर खान, राहुल साठे, आशीष नेवारे, अमोल तिजारे ने की.

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या