बाघ मृत मिला (सौजन्य-नवभारत) 
वर्धा

हिंगनघाट में नाले में मिला बाघ का शव, इलाके में मचा हड़कंप, कारणों की होगी सख्त जांच-पड़ताल

Hinganghat tiger carcass found dead: हिंगनघाट तहसील के वैजापुर नाले में मृत बाघ मिलने से हड़कंप। क्या किसानों के बिजली के बाड़ ने ली जान? वन विभाग की जांच जारी।

प्रिया जैस

Tiger death in Wardha: हिंगनघाट तहसील क्षेत्र के सावली वाघ सर्कल अंतर्गत सेलू मुरपाड और काजलसरा गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर वैजापूर स्थित कैनल में बुधवार, 31 दिसंबर की सुबह एक 3 वर्षीय बाघ मृत अवस्था में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से तेजी से फैल गई, जिसके बाद मृत बाघ को देखने के लिए घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सेलू और काजळसरा परिसर में सिंचाई की सुविधा होने के कारण अधिकांश किसानों ने अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए खेतों में तारों की बाड़ लगाई है। इस क्षेत्र में जंगली सुअर और अन्य वन्य पशुओं का प्रकोप बढ़ने से कुछ किसानों द्वारा रात के समय इन तारों में विद्युत करंट छोड़े जाने की बात सामने आई है।

सुबह होते ही यह करंट बंद कर दिया जाता है और इसके बाद किसान खेती के काम में लग जाते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिमेल बाघ रात के समय इसी इलाके में भटक आया और संभवतः विद्युत करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सबूत मिटाने के उद्देश्य से पानी में फेंका आशंका यह भी जताई जा रही है।

कारणों की होगी सख्त पड़ताल

वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि बाघ की मौत के कारणों की सख्ती से जांच की जाएगी और यदि कोई दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वर्ष 2025 के अंतिम दिन हुई इस बाघ की मौत की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। घटना को छिपाने के उद्देश्य से बाघ के शव को वैजापुर नाले में पानी में फेंक दिया गया।

बुधवार सुबह जैसे ही यह खबर फैली, वैसे ही वन विभाग के जिला वनसंरक्षक, तहसील वनसंरक्षक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर दलबल के साथ पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नाले से बाघ का शव बाहर निकाला गया और शवविच्छेदन की प्रक्रिया शुरू की गई।

बाघ आया कहां से, की जा रही जांच

वन विभाग द्वारा आसपास के इलाके में गहन जांच की जा रही है कि यह बाघ कहां से आया था और उसकी मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या है। इस मामले में राजस्व प्रशासन के उपविभागीय अधिकारी आकाश अवतारे भी वन विभाग के अधिकारियों के संपर्क में हैं। तीन सदस्यीय पशुवैद्यकीय अधिकारी की टीम ने पोस्टमार्टम किया।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी