हिंगनघाट और गिरड थाना क्षेत्र में दो जगहों पर बड़ी कार्रवाई (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
वर्धा

37.30 लाख रुपए का माल जब्त, गोवंश तस्करी में शामिल 5 आरोपी गिरफ्तार

Cattle Trafficking: वर्धा जिले में हिंगनघाट और गिरड पुलिस ने दो जगहों पर गोवंश तस्करी का पर्दाफाश किया। कुल 37.30 लाख का माल जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए तो वहीं दो फरार हुए है।

आंचल लोखंडे

Hinganghat Police: वर्धा जिले में हिंगनघाट और गिरड पुलिस थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने गोवंश तस्करी का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में कुल 37 लाख 30 हजार रुपए का माल जब्त किया गया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

हिंगनघाट पुलिस को सूचना मिली कि नागपुर-हैदराबाद हाईवे के जरिए गोवंश की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी की टीम ने कलोडे चौक पर संदिग्ध ट्रक को रोका।

हिंगनघाट में पहली बड़ी कार्रवाई-23 मवेशी बरामद

ट्रक क्रमांक MH 19 Z 5422 की तलाशी लेने पर उसमें मवेशियों को ठूंसकर भरा पाया गया। पूछताछ में पता चला कि ये मवेशी नागपुर जिले के कामठी से तेलंगाना के आदिलाबाद स्थित कत्तलखाने ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कर 23 मवेशियों के साथ ट्रक जब्त किया और सभी मवेशियों को गौशाला भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी

  • महेंद्र दसरु मानेश्वर (30), निवासी बोरी कला, मध्यप्रदेश- ट्रक चालक
  • गोलु देबिप्रसाद कुसराम (37), निवासी मोहगांव साल्हे खुर्द, मध्यप्रदेश-हेल्पर
  • मोहम्मद जुबेर शेख मुमताज (31), निवासी कामठी
  • मोहम्मद सोहेब आलम (33)

पुलिस ने फरार आरोपियों ईर्षाद उर्फ राजा अब्दुल सैयद (ट्रक मालिक) और बल्लू कुरैशी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। कुल 31.90 लाख रुपये का माल जब्त किया गया। मामले की जांच हिंगनघाट पुलिस कर रही है।

वाशी में दूसरी कार्रवाई - 4 मवेशी और वाहन जब्त

गिरड थाना क्षेत्र के वाशी में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक मालवाहक वाहन को रोका। वाहन क्रमांक MH 49 D 1157 नंदुरी की ओर जा रहा था। संदिग्ध गतिविधि के चलते चालक को हिरासत में लिया गया।

चालक की पहचान वैभव संजय जांभुळे के रूप में हुई। पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। वाहन की जांच करने पर 4 मवेशी बरामद हुए। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 5 लाख 40 हजार रुपये का माल जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR