पशुओं की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई (सौजन्य-नवभारत) 
वर्धा

वर्धा में पशुओं की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का माल जब्त, 5 के खिलाफ FIR दर्ज

Cattle Smuggling in Wardha: वर्धा जिले में एक बड़ी पशु तस्करी का पर्दाफाश किया गया है। हिंगनघाट पुलिस ने 50 लाख का माल जब्त किया और 5 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की।

प्रिया जैस

Wardha News: वर्धा जिले में गोवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। हिंगनघाट थाना क्षेत्र में गुप्त जानकारी के आधार पर एलसीबी की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी करते हुए पुलिस ने 25 नर भैंसों को जीवदान दिया। मौके से कंटेनर सहित कुल 50 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय अपराध शाखा पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे क्रमांक 44 से गोवंश की अवैध तस्करी की जा रही है। इस आधार पर 7 नवंबर की मध्यरात्रि जाम से हिंगनघाट के बीच कलोडे चौक पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान आरजे 10 जीबी 7789 क्रमांक का एक कंटेनर रोक लिया गया। तलाशी लेने पर कंटेनर में नर जाति के छोटे-बड़े 25 भैंसे (रेड़े) रस्सी से बंधे हुए पाए गए।

हैदराबाद के कत्लखाने ले जाए जा रहे थे पशु

पूछताछ में खुलासा हुआ कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में विभिन्न स्थानों से इन पशुओं की खरीद की गई थी और उन्हें हैदराबाद के कत्लखाने में ले जाया जा रहा था। मौके से उत्तर प्रदेश के ग्राम उदरी निवासी चालक मुस्तकिन इलियास खान (25), ग्राम डिंडुखेड़ा निवासी क्लीनर अरमान इसराईल खान (19), ग्राम तावली निवासी शादाब इरफान कुरैशी (40), ग्राम बुटराडा निवासी मुजफर जफर पठान (52) तथा आदिल जफर पठान (58) को हिरासत में लिया गया। कंटेनर की कीमत 30 लाख रुपये और 25 पशुओं की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये, इस प्रकार कुल 50 लाख रुपये का माल जब्त किया गया। पांचों आरोपियों और जब्त माल को हिंगनघाट पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में हिंगनघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

चालक के पास नहीं मिले कोई वैध दस्तावेज

यह ढुलाई बिना किसी अनुमति या परमिट के की जा रही थी। चालक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने सभी पशुओं को कंटेनर से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद पास की गौशाला में भेज दिया।

कार्रवाई को इन पुलिस कर्मियों ने दिया अंजाम

इस बड़ी कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे एवं स्थानीय अपराध शाखा के प्रमुख विनोद चौधरी के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरिक्षक राहुल ईटेकर, एएसआई मनोज धात्रक, पुलिसकर्मी अमर लाखे, अमरदीप पाटिल, प्रमोद पिसे, धर्मेंद्र अकाली, महादेव सानप, रितेश कुरडकर, अरविंद इंगोले, विनोद कापसे, सुमेध शेंदरे और राहुल अधवाल आदि ने अंजाम दिया।

  • नेशनल हाईवे क्रमांक 44 से की जा रही थी तस्करी
  • पुलिस ने 25 नर भैंसों को जीवदान दिया
  • मुजफ्फरनगर जिले में विभिन्न स्थानों से पशुओं की खरीदी
  • पांचों आरोपियों को किया हिंगनघाट पुलिस के हवाले

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज