वर्धा

Wardha News: तालाबंद मकान में सेंध, 7.88 लाख का माल चुराया

नवभारत डेस्क

हिंगनघाट (श. सं.). तालाबंद मकान में सेंध लगाते हुए चोरों ने नकद व आभूषण समेत 7 लाख 88 हजार रुपयों के माल पर हाथ साफ कर दिया़ उक्त वाकिया शनिवार की रात्रि संत ज्ञानेश्वर वार्ड में सामने आते ही खलबली मच गई़ प्रकरण में वृषाली रमेश सुरकार ने हिंगनघाट थाने में पहुंच कर शिकायत दर्ज की है़ इसमें कहा गया कि, वह बहन प्रणाली वांढरे के साथ यहां रहती है़ मा ने प्लाट लेकर देने के लिये उसे 5 लाख रुपये दिये थे़ उक्त राशि उसने एक टेडीबियर में रखी थी़ जबकि 2 लाख रुपये 17 नवम्बर की रात्रि मां ने दिये थे.

उक्त राशि एक प्लास्टिक की थैली में रखे थे़ इसमें बैंक पासबुक व जरुरी दस्तावेज भी थे़ साथ ही अलमारी में पांच ग्राम का मंगलसूत्र, 5 ग्राम की दो सोने की चैन व अन्य आभूषण रखे हुए थे़ बड़ी बहन प्रणाली का जन्मदिन होने से सभी सदस्य मकान को ताला जड़कर बहन के मित्र सचिन पाराशार के साथ रात्रि होटल में खाना खाने चले गये़ कुछ समय बाद सभी वापस घर लौटे़ तब मकान के दरवाजे को ताला दिखाई नहीं दिया़ मकानमालिक किशोर मेघरे से पूछने पर उन्होंने बताया कि, घर पर कोई नहीं आया.

चोरी होने की बात ध्यान में आते ही वृषाली ने बहन के मित्र सचिन पाराशार को जानकारी दी़ पश्चात पुलिस भी मौके पर पहुंची़ चोरों ने मकान में सेंध लगाते हुए टेडी बियर में रखे 5 लाख, प्लास्टिक थैली में रखी 2 लाख की नकद, फ्रिज पर रखे सोने के आभूषण से भी पर्स व मोबाइल सहित कुल 7 लाख 88 हजार रुपयों के माल पर हाथ साफ कर दिया़ चोरों ने 8.15 बजे से 9.35 बजे दौरान चोरी को अंजाम दिया़ प्रकरण में हिंगनघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है.

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस