प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो, सोर्स- सोशल मिडीया ) 
वर्धा

वर्धा के 13 गांवों में 21 हजार उपभोक्ताओं पर 40 करोड़ से अधिक पानी टैक्स बकाया, वसूली अभियान जारी

Water Tax Pending : वर्धा के 13 गांवों में 21,000 से अधिक उपभोक्ताओं पर 40.27 करोड़ रुपये का पानी टैक्स बकाया है। बकाया वसूली अभियान चल रहा है, लेकिन वित्तीय स्थिति पर दबाव बना हुआ है।

अनन्या तिवारी

40 Crore Water Tax Pending Wardha Villages: वर्धा शहर से सटे पिपरी (मेघे) सहित 13 गांवों में पेयजल आपूर्ति करने वाले महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण (MJP) पर पानी टैक्स की भारी बकाया राशि का बोझ बढ़ता जा रहा है। इन 13 गांवों के 21,032 उपभोक्ताओं पर कुल 40 करोड़ 27 लाख 97 हजार 747 रुपये का पानी टैक्स बकाया है। अधिकारियों का कहना है कि यदि उपभोक्ता समय पर बकाया राशि जमा करें तो प्राधिकरण की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है।

महाकाली स्थित धाम परियोजना के माध्यम से इन गांवों की पेयजल आवश्यकता पूरी की जाती है। धाम नदी के येलाकेली क्षेत्र से पानी उठाकर हनुमान टेकड़ी स्थित जलशुद्धीकरण केंद्र में शुद्ध किया जाता है। इसके बाद पिपरी (मेघे), आलोडी, बोरगांव (मेघे), नालवाड़ी, साटोडा, दत्तपुर, सेलूकाटे, वायगांव (नि.), वरुड, सिंदी (मेघे), चितोडा, म्हसाला तथा सावंगी (मेघे) गांवों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। हालांकि, इन गांवों के उपभोक्ताओं पर पानी कर की बड़ी बकाया राशि होने से महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण की वित्तीय स्थिति प्रभावित हो रही है।

बकाया वसूली अभियान जारी

महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण पहले से ही सीमित कर्मचारियों के बल पर कार्य कर रहा है। ऐसे में 40 करोड़ रुपये से अधिक की बकाया राशि की वसूली बड़ी चुनौती बनी हुई है। प्राधिकरण द्वारा बकाया वसूली अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन कम कर्मचारियों के कारण सभी 13 गांवों में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने बकायादार उपभोक्ताओं से स्वयं आगे आकर अपना बकाया जमा करने की अपील की है।

मजीप्रा अधिकारी ने की अपील

महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के उपविभागीय अभियंता दीपक धोटे ने कहा कि प्राधिकरण पिपरी (मेघे) सहित 13 गांवों के नागरिकों को नियमित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि 21,032 उपभोक्ताओं पर 40.27 करोड़ रुपये का पानी कर बकाया है। उन्होंने सभी बकायादारों से नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए स्वेच्छा से शीघ्र बकाया राशि जमा करने और प्राधिकरण को सहयोग देने की अपील की।

गांव उपभोक्ता बकाया राशि (रु.)
आलोडी 719 59,74,575
बोरगांव (मेघे) 2,454 5,76,50,793
नालवाड़ी 2,181 3,06,43,766
साटोडा 1,484 2,51,59,739
दत्तपुर 35 1,56,000
सेलूकाटे 3 6,95,159
वायगांव (नि.) 1,031 9,18,77,675
वरुड 671 67,43,065
सिंदी (मेघे) 3,514 5,05,93,739
चितोडा 31 2,56,113
म्हसालज्ञ 1,595 1,29,10,901
पिपरी (मेघे) 5,612 8,39,29,481
सावंगी (मेघे) 1,702 3,62,06,741

विभाजन की त्रासदी से सबक लेकर मजबूत भारत बनाएं, बोले CM योगी: सबसे बड़ी पहचान भारतीय होने की हो

शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में CBDC‑आधारित DBT का किया शुभारंभ; PDS में पारदर्शिता की नई क्रांति

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

तिरंगे से राष्ट्र निर्माण तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को दिया खास संदेश

RRB JE Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में 3,993 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी