महाराष्ट्र

पुणे के लोगों का इंतज़ार ख़त्म, जल्द खुलेगा कात्रज प्राणी संग्रहालय

प्रभाकर दुबे

पुणे: प्राणी प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है, कात्रज (Katraj) स्थित राजीव गांधी प्राणी संग्रहालय (Rajiv Gandhi Zoological Museum) जल्द खुलने वाला है। प्रशासन ने कोरोना (Corona) की पृष्ठभूमि में 14 मार्च, 2020 को प्राणी संग्रहालय (Zoological Museum) को बंद (Close) करने का फैसला किया था। कोरोना की पाबंदियों (Corona Restrictions) में ढील दिए जाने के बाद दो साल बाद संग्रहालय खुलने की तैयारी है।

इससे पहले संग्रहालय प्रशासन की ओर से एक दिसंबर 2021 को इसे  फिर से खोलने का प्रस्ताव पुणे महानगरपालिका को सौंपा गया था, लेकिन प्रस्ताव को  महानगरपालिका के अतिरिक्त कमिश्नर ने भी ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़ते मामलों के चलते खारिज कर दिया था। उसके बाद मंदिर, होटल, उद्यान खुल गए हैं, लेकिन संग्रहालय की अनुमति नहीं मिलने से सैलानियों में बेचैनी थी, संग्रहालय खोलने की मांग लगातार बढ़ रही थी। जिसके बाद प्रशासन ने संग्रहालय खोलने का निर्णय लिया है। 

12 करोड़ रुपए तक गिरा राजस्व 

कोरोना से पहले यहां रोजाना करीब 4,000 से 5,000 पर्यटक आते थे, लेकिन वहीं संख्या छुट्टियों पर बढ़कर 10,000 लोगों तक पहुंच जाती थी। यह प्राणी संग्रहालय वयस्कों के लिए 40 रुपए और बच्चों के लिए 10 रुपए का शुल्क लेता है। प्रशासन इन स्रोतों से हर महीने करीब 50 लाख रुपए कमा रहा था। तदनुसार, इन दो वर्षों में संग्रहालय का राजस्व 12 करोड़ रुपए तक गिर गया है।

पीएमसी कमिश्नर ले सकते हैं संग्रहालय खोलने का निर्णय  

मबानगरपालिका के मुख्य उद्यान अधीक्षक अशोक घोरपड़े ने बताया कि प्रशासन प्राणी संग्रहालय को फिर से खोलने की भूमिका में है। पीएमसी कमिश्नर द्वारा जल्द ही एक सर्कुलर जारी होने की संभावना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 20 मार्च से संग्रहालय चालू होने की संभावना है। ऐसे में पर्यटकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। 

स्थानिकों में ख़ुशी

स्थानिकों का कहना है कि कोरोना के मद्देनजर संग्रहालय पिछले दो साल से बंद है। इसलिए कात्रज में रहने के बावजूद वे चिड़ियाघर जाने का आनंद नहीं उठा सके। उन्होंने प्राणी संग्रहालय को जल्द खोलने के महानगरपालिका के निर्णय पर खुशी जाहिर की है।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो