उद्धव ठाकरे और आशीष शेलार (फोटो: ANI) 
महाराष्ट्र

उद्धव ठाकरे गुट रच रहा है कट्टरपंथियों को मुंबई सौंपने की साजिश, आशीष शेलार का सनसनीखेज आरोप

बीजेपी के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष आशीष शेलार ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) पर वोट के लिए मुंबई को कट्टरपंथियों को सौंपने की साजिश रचने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। धारावी में कुछ कट्टरपंथियों के हमले में मारे गए अरविंद वैश्य के परिजनों से मिलने पहुंचे शेलार ने गुरुवार को शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के बाद उपरोक्त बातें कहीं।

शुभम सोनडवले

मुंबई. बीजेपी के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष आशीष शेलार ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) पर वोट के लिए मुंबई को कट्टरपंथियों को सौंपने की साजिश रचने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। धारावी में कुछ कट्टरपंथियों के हमले में मारे गए अरविंद वैश्य के परिजनों से मिलने पहुंचे शेलार ने गुरुवार को शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के बाद उपरोक्त बातें कहीं। इस मौके पर उनके साथ विधायक तमिल सेल्वन, मिहिर कोटेचा, महासचिव संजय उपाध्याय, जिला अध्यक्ष राजेश शिरवाडकर, मणि बालन आदि भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर परिवार को मदद भी दी गई।

मीडिया से बात करते हुए विधायक शेलार ने कहा कि धारावी की घटना एक तरह की मॉब लिंचिंग है। हम पुलिस के सामने अपराध करेंगे, शव यात्रा पर भी पत्थर फेंकेंगे, कट्टरपंथियों का ऐसा दुस्साहस धारावी के देखने को मिला। इस पर उचित कार्यवाही करने हेतु हम उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने जा रहे हैं।

'हरे वोट' के बहाने अप्रत्यक्ष निशाना

शेलार ने आगे कहा कि उरण में हमारी एक दलित बहन यशश्री शिंदे की हत्या कर दी गई। वहां आरोपी दाऊद है जबकि धारावी में अरविंद की हत्या मामले में अल्लू, आरिफ, सद्दाम और जुम्मन आरोपी हैं। यह आत्मविश्वास कहां से आया? ऐसा सवाल उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर रूप से मुसलमानों पर निशाना साधते हुए किया। बाद में आशीष ने खुद ही अपने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह हरे वोट का विश्वास है।

यूबीटी, MVA से सवाल

आशीष ने कहा कि इस आत्मविश्वास को कुचलना ही होगा। उन्होंने यूबीटी और कांग्रेस पर अप्रत्यक्ष तौर पर हमला बोलते हुए कहा कि यह आत्मविश्वास आपसे आता है। उद्धव इन कट्टरपंथियों की आवाज बन गए हैं। कल उन्होंने जो बयान दिया था वह कुछ अलग नहीं था, यह हम और पूरा हिंदू समाज यह समझ रहा है। मुंबईकर भी समझते हैं। उन्होंने राउत से सवाल किया कि आपकी सोच वाले परिवार महाराष्ट्र विकास आघाड़ी के लोग धारावी क्यों नहीं आए?

सेना की चेकपोस्ट को उड़ाने की साजिश, उजैद की मोबाइल चैट से खुला 005 ब्रिगेड आतंकी ग्रुप नेटवर्क का राज

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है