उद्धव व राज ठाकरे (सोर्स- सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

उधर साथ आए उद्धव-राज...इधर MNS-शिवसेना में मच गई भगदड़, चुनाव से पहले कई दिग्गजों थामा BJP का दामन

Maharashtra Nagar Nigam 2025: महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों से पहले नासिक जिले में राज ठाकरे की MNS और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) को बड़ा झटका लगा। दोनों पार्टियों के कई नेता BJP में शामिल हो गए।

अभिषेक सिंह

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों से पहले, गुरुवार को नासिक जिले में राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) को बड़ा झटका लगा। दोनों पार्टियों के कई नेता भाजपा में शामिल हो गए।

बीजेपी ज्एवाइन करने वाले नेताओ में मएनएस के पूर्व विधायक नितिन भोसले, शिवसेना (यूबीटी) के पूर्व मेयर विनायक पांडे, एमएनएस के पहले मेयर यतिन वाघ, साथ ही कांग्रेस नेता शाहू खैरे और संजय चव्हाण शामिल हैं।

पहले मनाया जश्न फिर हुए भाजपाई

भाजपा में शामिल होने वालों में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रदेश महासचिव दिनकर पाटिल का नाम चौंकाने वाला था, जो एक दिन पहले ही राज ठाकरे की पार्टी और शिवसेना (यूबीटी के गठबंधन का जश्न मना रहे थे। उन्होंने अपने बेटे और पूर्व पार्षद पत्नी लता पाटिल के साथ भाजपा मंत्री गिरीश महाजन की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की। इस मौके पर महाजन ने कहा कि लोग इसलिए शामिल हो रहे हैं क्योंकि वे भाजपा की विचारधारा में विश्वास करते हैं, जो 122 सदस्यों वाले नासिक नगर निगम में 100 से ज़्यादा सीटें जीतेगी।

भाजपा के अंदर उठे विरोध के सुर

हालांकि, भाजपा की नासिक सेंट्रल विधायक देवयानी फरांदे ने विनायक पांडे, यतिन वाघ और शाहू खैरे को पार्टी में शामिल करने का विरोध किया। उनके समर्थकों और पार्टी के अन्य वफादारों ने पार्टी ऑफिस में विरोध प्रदर्शन किया। एक फेसबुक पोस्ट में फरांदे ने कहा, "मैं आज वार्ड नंबर 13 में इन लोगों को शामिल करने का कड़ा विरोध करती हूं। मैं उन हिंदुत्व पार्टी कार्यकर्ताओं का पुरजोर समर्थन करती हूं जो स्थापित हस्तियों के खिलाफ लड़ते हैं। चुनाव प्रभारी होने के नाते, इस मामले पर मुझसे सलाह नहीं ली गई। जय श्री राम।"

शिवसेना-MNS ने किया गठबंधन

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने बुधवार को 15 जनवरी को होने वाले बीएमसी चुनावों के लिए दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की औपचारिक घोषणा की, जिससे आठ महीने से चल रही अटकलों पर विराम लग गया।

राज ठाकरे के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि दोनों पार्टियां एक साथ रहने के लिए एक साथ आई हैं। दोनों ने कहा कि वे 'मराठी मानुष' (मराठी लोगों) और महाराष्ट्र के हितों के लिए एकजुट हुए हैं। बीएमसी सहित महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे और वोटों की गिनती अगले दिन होगी। नॉमिनेशन पेपर दाखिल करने की प्रक्रिया 23 दिसंबर को शुरू हुई और 30 दिसंबर को खत्म होगी।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता