वायरल वीडियो से लिए गए स्नैपशॉट (सोर्स- सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

MNS के बाद UBT की गुंडागर्दी! हिंदी भाषी ऑटो चालक की पिटाई, VIDEO ने मचाया बवाल

Hindi-Marathi Controversy: महाराष्ट्र के पालघर में शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने मराठी विरोधी टिप्पणी के लिए एक ऑटो चालक के साथ मारपीट की है। इस घटना का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

अभिषेक सिंह

Hindi-Marathi Controversy: महाराष्ट्र के पालघर से हिंदी-मराठी विवाद का एक और मामला सामने आया है। यहां शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने मराठी विरोधी टिप्पणी के लिए एक ऑटो चालक के साथ मारपीट की है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने राज्य में भाषा विवाद की आग में घी डालने का काम किया है।

पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने वीडियो देखा है लेकिन अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, इसलिए अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने वीडियो देखा है लेकिन अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, इसलिए अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

'मराठी भाषा का अपमान करने वालों को...'

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के एक स्थानीय पदाधिकारी ने दावा किया कि ऑटो चालक को सबक सिखाया गया है और कहा कि मराठी भाषा और राज्य का अपमान करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पालघर के विरार इलाके में रहने वाले प्रवासी ऑटो चालक ने कथित तौर पर मराठी भाषा, महाराष्ट्र और मराठी प्रतीकों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो भी पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिस पर सोशल मीडिया और स्थानीय राजनीतिक समूहों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी थीं।

शनिवार को सामने आए नए वीडियो में देखा गया कि कथित तौर पर शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं का एक समूह, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं, व्यस्त सड़क पर चालक को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहा है, बाद में उसे उस व्यक्ति और उसकी बहन से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए कहा गया।

घटनास्थल पर मौजूद शिवसेना (यूबीटी) की विरार शहर इकाई के प्रमुख उदय जाधव ने बाद में इस कार्रवाई को उचित ठहराया। जाधव ने संवाददाताओं से कहा, "अगर कोई मराठी भाषा, महाराष्ट्र या मराठी लोगों का अपमान करने की हिम्मत करता है, तो उसे शिवसेना की शैली में जवाब दिया जाएगा। हम चुप नहीं बैठेंगे।"

उन्होंने कहा, "चालक ने महाराष्ट्र और मराठी मानुष के बारे में बुरा बोलने की हिम्मत की। उसे कड़ा सबक सिखाया गया। हमने उसे राज्य के लोगों और जिन लोगों को उसने ठेस पहुंचाई थी, उनसे माफी मांगने को कहा।"

पुलिस अधिकारी ने की वीडियो की पुष्टि

संपर्क करने पर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि घटना शनिवार को हुई, लेकिन कहा कि अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने वायरल वीडियो देखा है और तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है।''

(एजेंसी इनपुट के साथ)

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी