धारणी में तालाब टूटा (सौ. नवभारत ) 
महाराष्ट्र

Amravati News: धारणी में हुआ बड़ा हादसा, टूटे तालाब ने बढ़ा दी किसानों की मुश्किलें

अमरावती के धारणी तहसील में भारी बारिश के कारण बारू गांव पर स्थित तालाब आज टूट गया है। ये तालाब टूटने का सबसे ज्यादा बुरा असर किसानों पर हुआ है क्योंकि तालाब में पानी घुसने से सारी फसल बर्बाद हो गई।

अपूर्वा नायक

Amravati News In Hindi: धारणी तहसील में हो रही लगातार बारिश की वजह से बारू गांव के पास स्थित तालाब आज सुबह अचानक टूट गया, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ। तालाब का पानी खेतों में घुस जाने से कपास, सोयाबीन, तूअर और मक्का जैसी खरीफ फसलें पूरी तरह डूब गईं। सैकड़ों हेक्टेयर में लगी फसलें बर्बाद हो जाने से किसान गहरे संकट में आ गए हैं।

तालाब टूटने के कारण धारणी–अकोट मार्ग पर सुबह से यातायात बाधित रहा। ग्रामीण इलाकों में भी आवागमन रुक गया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने रास्ते पर बैरिकेड्स लगाए और प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की।

किसानों का आरोप है कि बारू तालाब पुराना होने के बावजूद उसकी मरम्मत कई वर्षों से नहीं हुई। मुख्य दीवार से लंबे समय से पानी का रिसाव हो रहा था। बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग ने ध्यान नहीं दिया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। मेलघाट क्षेत्र के कई तालाबों में गाद भर चुकी है और दीवारों पर उगे बड़े पेड़ उनकी जड़ों से दीवार को कमजोर कर रहे हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है।

विधायक ने तुरंत मदद के दिए निर्देश

घटना की जानकारी मिलते ही उपविभागीय अधिकारी सौरभ शुक्ला, तहसीलदार प्रदीप शेवाले और राजस्व विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। विधायक केवलराम काले ने प्रशासन को तुरंत पंचनामा कर किसानों को राहत देने के निर्देश दिए। इस आपदा से खरीफ सीजन के लिए उधार लेकर बोआई करने वाले किसान आर्थिक संकट में फंस गए हैं। उनका कहना है कि अगर शासन ने तुरंत मदद नहीं की तो उन्हें पलायन करना पड़ सकता है। अनुचित घटना ने घटे इसके लिए पुलिस सहित राजस्व प्रशासन मौके पर तैनात है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन