कल्याण डंपिंग यार्ड (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Kalyan: महिला का 5 लाख का हार कचरे में गया, खोज कर वापस मिला

Mumbai के कल्याण में दिवाली पर महिला का 5–6 लाख का सोने का हार गलती से कचरे में चले गया था। कल्याण मनपा और ठेकेदार कर्मचारियों की मदद से हार मिलने पर सुरक्षित महिला को वापस लौटा दिया गया।

अपूर्वा नायक

Kalyan News In Hindi: कल्याण पूर्व की रहने वाली एक महिला ने दिवाली के उपलक्ष्य में तिजोरी से निकाल कर लगभग पांच से छह लाख रुपए का सोने का हार पहना।

लेकिन दूसरे दिन सुबह उस महिला की गलती के कारण उसका हार उसके दरवाजे पर कचरा इकट्ठा करने आए एक सफाई कर्मचारी के कचरे के डिब्बे में चला गया।

कुछ समय बाद, जब महिला को पता चला कि घर से उसका सोने का हार कचरे के डिब्बे से से होते के कचरा संग्रह केंद्र में चला गया है। तो वह कचरा संकलन करने वाले कर्मचारियों एवं निजी ठेकेदार के कर्मचारियों से मिन्नतें करने लगी।

मनपा-ठेकेदार के श्रमिकों ने खोज कर निकाला

मनपा सफाई कर्मचारियों और एक निजी ठेकेदार कथनों के श्रमिकों के प्रयासों से सोने का हार कचोरे स्थित कचरा संग्रह केंद्र से महिला को वापस मिल गया। जिससे उसके चेहरे पर एक बार फिर खुशी लौट आयी।

बताया गया कि कल्याण पूर्व की एक चॉल में रहने वाली महिला ने दिवाली के अवसर पर पहनने के लिए अपने घर की तिजोरी में रखा सोने का हार निकाला था। दिन भर हार पहनने के बाद महिला ने रात में सोने के हार को अपने गले में रखा था।

सुबह कपड़े धोते समय महिला की गलती के कारण सोने का हार घर के कचरे के डिब्बे में गिर गया, घर के कचरे के साथ सोने का हार मनपा के सफाई कर्मचारी से कचरा संग्रह केंद्र में पहुंच गया, महिला ने कल्याण पूर्व वार्ड में सड़क पर कचरा इकट्ठा कर रहे सुमित एल्को कंपनी के कर्मचारियों को तुरंत सूचित किया कि कचरे से एक सोने का हार गायब हो गया है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी