ठाणे मतदाता सूची संशोधन सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

ठाणे जिले में मतदाता सूची का गहन संशोधन पूरा, 28.60 लाख प्रविष्टियां हटाई गईं, सत्यापन में मिलीं कमियां

SIR Drive Thane News: ठाणे जिले में विशेष गहन संशोधन (SIR) अभियान के तहत 74.5 लाख प्रविष्टियों का सत्यापन किया गया। इनमें से 28.60 लाख अनुपस्थित, स्थानांतरित या मृत नाम सूची से बाहर किए गए।

रूपम सिंह

Thane Voter List Revision: ठाणे जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) अभियान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस व्यापक जांच अभियान के दौरान जिला प्रशासन ने कुल 74 लाख 50 हजार 515 मतदाता प्रविष्टियों का सत्यापन किया। बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ ) द्वारा किए गए डोर-टू-डोर सर्वे के बाद 28 लाख 60 हजार 303 रिकॉर्ड ऐसे पाए गए हैं, जो या तो मृत, अनुपस्थित, स्थानांतरित या दोहरे नामों की श्रेणी में आते हैं। इन नामों को मतदाता सूची से बाहर किया जाना है।

कल्याण ग्रामीण में सबसे अधिक 2,52,387 मतदाताओं का सत्यापन नहीं हो पाया है। जबकि मुंब्रा-कालवा में 2,13,626 का नाम मतदाता सूची से बाहर हो गया है। जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है।

घर-घर जाकर किया रिकॉर्ड को सत्यापित

मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को ज्यादा सही, अप-टू-डेट और पारदर्शी बनाना था। इस प्रक्रिया में, मतदान केंद्र स्तर के अधिकारियों ने हर घर जाकर हर वोटर के रिकॉर्ड को सत्यापित किया। यह सत्यापित किया गया कि मतदाता संबंधित पते पर रह रहा है या नहीं, मतदाता की मौत हो गई है या नहीं, वह दूसरी जगह चला गया है या नहीं, एक ही वोटर का एक से ज्यादा रिकॉर्ड तो नहीं है, और क्या कुछ रिकॉर्ड को दूसरे कारणों से ठीक करने की जरूरत है।

इस प्रक्रिया में, मतदाताओं की जानकारी वाले प्रगणक प्रपत्र फॉर्म तैयार करके उन्हें डिजिटाइज़ किया गया। इसलिए, प्रत्यक्ष क्षेत्रीय वेरिफिकेशन के आधार पर मतदाताओं में गलत, पुरानी या बार-बार हुई एंट्री की पहचान करके फाइनल वोटर लिस्ट को ज्यादा सही बनाने के लिए यह अभियान चलाया गया।

74 लाख 50 हजार 515 वोटरों के रिकॉर्ड की जांच

ठाणे जिले के 6,894 मतदाता सूची क्षेत्रों में 6 894 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने मतदाताओं के पते पर जाकर भौतिक सत्यापन किया। इसके तहत, जिले में 74 लाख 50

हजार 515 वोटरों के रिकॉर्ड की जांच की गई है। इनमें से 45 लाख 90 हजार 212 वोटरों के प्रगणक प्रपत्र फॉर्म तैयार करके डिजिटाइज किए जा चुके हैं। यानी, उनके नाम वोटर लिस्ट में शामिल कर लिए गए हैं।। जबकि बाकी लोगों के नाम फिलहाल बाहर कर दिए गए हैं। ठाणे जिले में कुल वोटर्स की संख्या की तुलना में, यह संख्या 28 लाख 60 हजार 303 एंट्रीज लगभग 38।4 प्रतिशत है। यानी, डेटा से पता चला है कि एसआईआर के जरिए की गई स्क्रूटनी में मौजूदा वोटर्स का एक बड़ा हिस्सा अलग-अलग वजहों से क्लासिफाई किया गया है।

17 लाख 8 हजार 133 वोटर्स 'गैरहाजिर' कैटेगरी में

एसआईआर से बाहर किए गए कुल वोटर्स में से सबसे ज्यादा 17 लाख 8 हजार 133 वोटर्स 'गैरहाजिर कैटेगरी में हैं। यानी, ये वोटर्स अधिकारियों से नहीं मिले या खुद आगे आकर एसआईआर में रजिस्टर नहीं हुए। इसके बाद, 7 लाख 35 हजार 131 वोटर्स स्थलांतरित पाए गए है। 2 लाख 22 हजार 693 वोटर्स की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 53 हजार 301 के नाम दोबारा अंकित है। 41 हजार 45 एंट्रीज को दूसरे कारणों से क्लासिफाई किया गया है। इन सभी एंट्रीज का टोटल 28 लाख 60 हजार 303 है।

जिले के विधानसभा क्षेत्रवार देखें तो भिवंडी ग्रामीण में 68,022 मतदाता, शहापुर में 47,395, भिवंडी पश्चिम में 1,55,129, भिवंडी पूर्व में 1,84,716, कल्याण पश्चिम में 1,97,661, मुरबाड में 1,34,453, अंबरनाथ में 1,69,773, उल्हासनगर में 70,872, कल्याण पूर्व में 1,43,511, डोंबिवली में 1,32,653, कल्याण ग्रामीण में 2.52,387, मीरा भाईंदर में 2,13.235, ओवला माजीवाड़ा में 2,51,438, कोपरी पचपखड़ी में 1,11,083, ठाणे में 1,31,250, मुंब्रा कलवा में 2, 13,626, ऐरोली में 1,65,331 और बेलापुर में 1,65,331 के नाम मतदाता सूची से बाहर किए गए हैं।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: अमित शाह का सिलीगुड़ी दौरा, कांग्रेस की जाति जनगणना अभियान पर बैठक आज

Weather Alert: UP-MP समेत 21 राज्यों में मंडराया खतरा, IMD ने भारी बारिश और तेज हवाओं का जारी किया ऑरेंज अलर्ट

6 साल के मासूम की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में पिटाई के दौरान टीचर की गोद में गिरा बच्चा, वीडियो वायरल

सुप्रीम कोर्ट में खेल के अधिकार पर बड़ी सुनवाई, क्या बच्चों को मिलेगा खेलने का मौलिक अधिकार?

लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड केस में दिव्या की बहन ने किए बहुत बड़े खुलासे, मानस को लेकर क्या बताया?