उल्हासनगर मनपा  (सोर्सः सोशल मीडिया)
ठाणे

उल्हासनगर मनपा के मनोनीत नगरसेवक पद पर जोर आजमाइश, दीपक छतलानी के समर्थन में 20 व्यापारी संस्थाएं

Ulhasnagar Nominated Corporator: उल्हासनगर मनपा में 7 मनोनीत नगरसेवकों के चुनाव से पहले दावेदारी तेज हो गई है। 20 व्यापारी संस्थाओं ने भाजपा कोटे से दीपक छतलानी को मनोनीत नगरसेवक बनाने की मांग की है।

आंचल लोखंडे

Ulhasnagar Municipal Corporation: शुक्रवार 11 सितंबर को होने जा रहे उल्हासनगर मनपा के 7 मनोनीत सदस्यों के चुनाव की घोषणा होते ही मनोनीत नगरसेवक बनने की इच्छा रखने वालों ने अपने-अपने स्तर पर जोर आजमाइश शुरू कर दी है। विविध राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, सामाजिक, शैक्षिक संस्थाओं से जुड़े सदस्यों के साथ व्यापारियों के बीच कार्यरत विविध एसोसिएशनो से भी किसी एक को मनपा सदन में मनोनीत सदस्य बनाए जाने की कोशिशें शुरू हो गई है।

7 सितंबर को नामांकन भरें जाएंगे। 78 सदस्यों वाली स्थानीय मनपा में भाजपा तथा शिंदे शिवसेना की सत्ता है, सदस्य संख्या के बल पर इन दोनों दलों के माध्यम से ही कोई मनपा सदन का सदस्य बन सकता है। आंकड़ों के अनुसार भाजपा से 4 तथा शिवसेना से 3 लोग नगरसेवक बन सकते है।

20 व्यापारी संस्थाओं ने दिया भाजपा जिला अध्यक्ष को पत्र

उल्हासनगर के प्रमुख व्यापारी नेता एवं उल्हासनगर शॉपकीपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक छतलानी को उल्हासनगर मनपा में भाजपा के कोटे से मनोनीत नगरसेवक बनाए जाने का आग्रह किया है। इस मांग को लेकर शहर की विविध 20 व्यापारी संस्थाओं ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश वधारिया को पत्र लिखकर दीपक छतलानी को मनपा सदन में व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिए जाने का आग्रह किया है।

मनोनीत नगरसेवक बनाए जाने की मांग

समर्थन पत्र में संस्थाओं ने कहा है कि दीपक छतलानी पिछले कई वर्षों से व्यापारियों के हितों की आवाज़ बुलंद करते आ रहे हैं। व्यापारियों की समस्याओं को शासन एवं प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने तथा उनके समाधान के लिए उन्होंने निरंतर कार्य किया है। इसी योगदान को देखते हुए उन्हें उल्हासनगर महानगरपालिका का मनोनीत नगरसेवक बनाया जाना चाहिए।

उल्हासनगर मनपा में कुल 78 नगरसेवक है। इनमें से 37 भाजपा से 34 शिवसेना से, 2 वंचित बहुजन अघाड़ी से और 1 साई पार्टी से हैं। पार्टी की इस संख्या के आधार पर 7 मनोनीत पार्षदों का चयन किया जाएगा। शिवसेना के कोटे से वंचित बहुजन आघाड़ी और साई पार्टी से एक -एक नगरसेवक बनाए जाने की चर्चा है।

पेंगुइन से विवाद के बाद अब हार्परकॉलिन्स छापेगी सोनिया गांधी की किताब, रिलीज डेट में नहीं हुआ बदलाव, कब आएगी?

Delhi CJP Protest LIVE: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

GSLV-F17 का सफल लांच: विदेश मंत्रालय ने कहा- भारत की बढ़ती अंतरिक्ष क्षमता पर पूरे देश को गर्व

पॉडकास्ट के बाद गरमाया मामला, स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन की मांग पर अड़ी CJP, संसद मार्ग थाने का किया घेराव

PM Modi-Meloni: मेलोनी की बड़ी उपलब्धि पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- दोस्ती ने मजबूत की भारत-इटली साझेदारी