पेंगुइन से विवाद के बाद अब हार्परकॉलिन्स छापेगी सोनिया गांधी की किताब, रिलीज डेट में नहीं हुआ बदलाव, कब आएगी?

Sonia Gandhi Book Release Date: सोनिया गांधी की संस्मरण किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ अब हार्परकॉलिन्स इंडिया प्रकाशित करेगी। पेंगुइन से विवाद के बाद भी किताब 10 नवंबर 2026 को रिलीज होगी।
sonia gandhi book
सोनिया गांधी की किताबSocial Media
Published on
Updated on

Sonia Gandhi Book Belonging: कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है।पहले इस किताब को पेंगुइन रैंडम हाउस की ओर से प्रकाशित किया जाना था, लेकिन अब यह हार्परकॉलिन्स इंडिया प्रकाशित करेगी। सोनिया गांधी द्वारा लिखी गई संस्मरण किताब का नाम ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ है।

हार्परकॉलिन्स ने शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को इस किताब को पब्लुश करने का ऐलान किया है। सबसे खास बात यह है कि किताब के आने की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ अब 10 नवंबर 2026 को पाठकों के बीच आएगी। यानी केवल पब्लिशर बदला है, लेकिन किताब की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सोनिया गांधी की किताब को लेकर पिछले कुछ दिनों से प्रकाशन जगत में काफी चर्चा थी।

क्या है पूरा विवाद?

यह मामला उस समय शुरू हुआ था जब न्यूयॉर्क के अल्फ्रेड ए. नॉफ, जो पेंगुइन रैंडम हाउस का ही हिस्सा है, उसने 18 अगस्त को सोनिया गांधी की किताब प्रकाशित करने के बारे में घोषणा की थी। उस वक्त 10 नवंबर की तारीख तय की गई थी और किताब की पहली प्रिंटिंग लगभग एक लाख प्रतियों की बताई गई थी।

इसके बाद अचानक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने किताब प्रकाशित करने से पीछे हटने का फैसला किया। जिसे लेकर संपादकीय बदलाव और सामग्री पर मतभेद की बातें सामने आई थीं। अब इस किताब को पब्लिश करने के लिए हार्परकॉलिन्स की एंट्री हुई है।

सोनिया गांधी की किताब में क्या है खास?

हार्परकॉलिन्स इंडिया ने सोनिया गांधी की किताब को एक बेहद दिलचस्प संस्मरण बताया है। पब्लिशर की तरफ से बताया गया कि इसमें सोनिया गांधी की निजी जिंदगी और राजनीतिक सफर दोनों को जगह मिलेगी।

इस किताब में सोनिया के युद्ध के बाद के इटली के वेनेटो में बचपन से लेकर भारत आने तक की कहानी का जिक्र होगा। साथ ही उस प्रेम कहानी का भी जिक्र होगा, जिसने सोनिया को भारत तक पहुंचाया।

Belonging A Journey of Love by Sonia Gandhi
सोनिया गांधी की किताबSocial Media

पब्लिशर हार्परकॉलिन्स के मुताबिक, सोनिया गांधी, जिन्हें लंबे वक्त तक सार्वजनिक तौर पर कम बोलने वाली नेता के तौर पर देखा गया, इस किताब में वो अपनी जिंदगी को खुलकर सामने रखेंगी। सोनिया गांधी की किताब में निजी अनुभवों के साथ राजनीति की घटनाओं को जोड़कर कहानी बताई जाएगी। यही कारण है कि किताब को लेकर राजनीतिक हलकों में भी उत्सुकता बनी हुई है।

पेंगुइन ने क्यों नहीं छापी किताब?

सोनिया गांधी की किताब ना छापने का फैसला लेने वाले पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने कहा था कि उसके किताब प्रकाशित न करने के फैसले को केवल लेखक की तरफ से संपादकीय बदलाव स्वीकार न करने से जोड़ना सही नहीं है। पब्लिशर की ओर से बताया गया कि तथ्य जांचना और किताब के हित में सुझाव देना उसकी जिम्मेदारी है।

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया कि कुछ अहम राजनीतिक मुद्दों पर सामग्री को लेकर मतभेद थे। जिसमें एक चैप्टर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात और उनसे बातचीत को लेकर था।

sonia gandhi book
नवभारत विशेष: सोनिया गांधी की किताब पर हंगामा क्यों? पेंगुइन इंडिया विवाद और आरोपों का पूरा सच

कब आएगी सोनिया गांधी की किताब?

सोनिया गांधी द्वारा लिखी गई किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ हार्परकॉलिन्स इंडिया के प्रकाशन में 10 नवंबर 2026 को रिलीज की जाएगी। पब्लिशर बदलने के बाद भी रिलीज की तारीख वही रखी गई है। ऐसे में किताब के सामने आने के बाद ये देखना दिलचस्प होगा कि इसमें सोनिया गांधी अपने निजी जीवन के अनुभव और इटली से भारत आकर राजनीतिक सफर को किस तरीके से पेश करती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com