उल्हासनगर सीएचएम कॉलेज कार्यक्रम, देवेंद्र फडणवीस सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

उल्हासनगर C.H.M. कॉलेज में विद्यार्थियों को धूप में बैठाने पर NSUI नाराज, जांच और कार्रवाई की मांग

Ulhasnagar CHM College Event: उल्हासनगर के C.H.M. कॉलेज की नई बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह में छात्रों को धूप में बैठाने पर NSUI ने नाराजगी जताई है और मुंबई यूनिवर्सिटी से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अशोक वर्मा, रूपम सिंह

Highlights

  • उल्हासनगर के C.H.M. कॉलेज उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों को परेशानी हुई।

  • छात्रों को बिना शेड के घंटों धूप में बैठाने का आरोप।

  • NSUI ने मैनेजमेंट की लापरवाही पर जताई नाराजगी।

  • पीयूष सिंह ने मुंबई यूनिवर्सिटी और उच्च शिक्षा विभाग में शिकायत की।

  • जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।

Devendra Fadnavis Ulhasnagar Event: उल्हासनगर कैंप-3 स्थित श्रीमती चांदीबाई हिम्मतमल मनसुखानी (C.H.M.) कॉलेज की नई इमारत के उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों को हुई परेशानियों को लेकर विवाद सामने आया है।

22 नवंबर 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति थी। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने कॉलेज प्रशासन पर विद्यार्थियों के लिए उचित व्यवस्था नहीं करने का आरोप लगाया है।

घंटों धूप में बैठने को मजबूर हुए विद्यार्थी

NSUI के अनुसार, समारोह में शामिल विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त शेड, पंडाल या अन्य छायादार व्यवस्था नहीं की गई थी। इसके कारण विद्यार्थियों को तेज धूप में घंटों खुले स्थान पर बैठना पड़ा। संगठन का आरोप है कि गर्मी के चलते कई विद्यार्थियों को थकान और असहजता का सामना करना पड़ा।

विश्वविद्यालय और शिक्षा विभाग से शिकायत

NSUI उल्हासनगर के उपाध्यक्ष पीयूष सिंह ने मुंबई विश्वविद्यालय के कुलपति और राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव को लिखित शिकायत भेजी है। शिकायत में विद्यार्थियों की स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा को लेकर कॉलेज प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाए गए हैं।

खारघर की घटना का दिया हवाला

ज्ञापन में कुछ वर्ष पहले खारघर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम का भी उल्लेख किया गया है। उस समारोह में तेज धूप के कारण हीटस्ट्रोक से कई लोगों की मौत हुई थी। पीयूष सिंह ने कहा कि C.H.M. कॉलेज में ऐसी कोई गंभीर घटना नहीं हुई, लेकिन विद्यार्थियों को जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में बैठाना प्रशासन की गंभीर लापरवाही है।

जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

NSUI ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्यक्रम की योजना और व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। संगठन ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी मांग की।

पीयूष सिंह ने कहा कि भविष्य में किसी भी शैक्षणिक कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से समझौता नहीं होना चाहिए। शिकायत की एक प्रति कॉलेज के प्राचार्य को भी भेजी गई है।

Exclusive: पासपोर्ट विवाद पर भड़के अभिजीत दीपके, PM की डिग्री का उठाया मुद्दा; रांका ने भी सरकार को घेरा

26-27-28-29 नवंबर 2008 को पूरा भारत रोया, पाकिस्तान हंसा! अजमल कसाब मुंबई कैसे पहुंचा?

Shivangi Singh Wedding Photos: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में क्या-क्या हुआ? देखें खास तस्वीरें

झारखंड को हर साल 13,000 करोड़ का नुकसान, हेमंत सोरेन ने MMDR के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

26/11 आतंकी हमले के जख्मों से जन्मी थी देश की सबसे ताकतवर जांच एजेंसी NIA, जानें बिना रोक-टोक कैसे करती है काम