ठाणे के भिवंडी में खुली यूको बैंक की 66वीं शाखा (फोटो नवभारत)
ठाणे

ठाणे के भिवंडी में खुली UCO Bank की 66 वीं शाखा, ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवा, भरोसा देंगे- जीएम शशिकांत

UCO Bank 66th Branch: भिवंडी के कोणार्क आर्केड में यूको बैंक की 66वीं शाखा शुरू हुई। जीएम शशिकांत कुमार ने ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवा, आसान लोन और सभी जरूरी बैंकिंग सुविधाओं का भरोसा दिया।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आलोक उमाकृष्ण

UCO Bank 66th Branch Thane: ठाणे जिले के भिवंडी में ग्राहकों को उत्कृष्ट बैंकिंग सेवा, सुविधा देने का भरोसा देते हुए यूको बैंक महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख (मुंबई) शशिकांत कुमार ने ग्राहकों का आह्वान किया कि, यूको बैंक में खाता खोलिए।

बैंक व्यवस्थापन आपको बैंकिंग की उत्कृष्ट सेवा, सुविधा प्रदान करेगा। वे जकात नाका मनपा मुख्यालय के पास स्थित कोणार्क आर्केड बिल्डिंग भिवंडी में यूको बैंक की नई शाखा के उद्घाटन मौके पर बोल रहे थे।

इस अवसर पर सचिन राणे, सीनियर मैनेजर (जोनल), वरिष्ठ प्रबंधक (भिवंडी शाखा) सर्वजीत सिंह मक्कड़, मुख्य प्रबंधक (उल्हासनगर), अभिषेक दूबे सहित यूको बैंक भिवंडी शाखा के सहायक मैनेजर गीतेश क्षीरसागर, शिवम सिंह (कैशियर) आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

UCO Bank की नई शाखा का शुभारंभ

भिवंडी मनपा मुख्यालय के समीप कोणार्क आर्केड बिल्डिंग में यूको बैंक की नई शाखा का विधिवत शुभारंभ किया गया। शाखा का उद्घाटन यूको बैंक के महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख (मुंबई) शशिकांत कुमार के हाथों हुआ। इस अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, प्रबंधक और कर्मचारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह की शुरुआत धार्मिक विधि-विधान के साथ की गई। बैंक की समृद्धि और सफलता की कामना को लेकर पंडित आशीष तिवारी ने लक्ष्मी-गणेश की पूजा-अर्चना कराई। पूजा के बाद शाखा का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

नई शाखा शुरू होने से भिवंडी के नागरिकों और व्यापारियों को स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। बैंक प्रबंधन ने ग्राहकों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं देने का भरोसा भी जताया।

ग्राहकों को मिलेगी उत्कृष्ट सेवा

यूको बैंक महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख (मुंबई) शशिकांत कुमार ने कहा कि,यूको बैंक भारत सरकार का उपक्रम है। यूको बैंक की 66 वीं शाखा भिवंडी पावरलूम शहर में खुलने से भिवंडीकरों को विभिन बैंकिंग सुविधाओं का फायदा सहित उत्कृष्ट ग्राहक सेवा एवं आसान शर्तों पर लोन आदि मिलने के आसार प्रबल हो गए हैं।

यूको बैंक में ग्राहकों को चालू, बचत का नया खाता खोलना, गृह कर्ज,शिक्षा कर्ज,बिजनेस लोन, वाहन लोन, आरटीजीएस, लाकर सुविधा, फिक्स डिपॉजिट, सरकारी योजनाओं की समग्र जानकारी सहित बैंकिंग की तमाम जरूरी सुविधाएं आरबीआई नियमों के तहत पारदर्शी तरीके से आसानी से प्राप्त होंगी।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा