स्मार्ट मीटर (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Smart TOD Meter से हुआ करोड़ों का फायदा, यूजर्स को मिला 1 करोड़ 2 लाख रुपये का लाभ

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में महावितरण के द्वारा टीओडी स्मार्ट मीटर लगाने से जनता को भी फायदा हुआ है। ये स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को सटीक बिलिंग प्रदान करते हैं।

अपूर्वा नायक

Thane News In Hindi: वर्तमान में राज्य में स्मार्ट टीओडी मीटर लगाए जा रहे हैं। यह टीओडी मीटर एक आधुनिक और स्मार्ट बिजली मीटर है जो उपभोक्ताओं को बिजली की खपत के बारे में वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करता है।

टीओडी मीटर उपभोक्ताओं के लिए बिजली की खपत में पारदर्शिता लाते हैं। टीओडी मीटर के कई फायदे हैं. लेकिन एक विशेष लाभ यह है कि घरेलू उपभोक्ता जो सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच बिजली का उपयोग करते हैं। उन्हें प्रति यूनिट 80 पैसे की छूट मिलती है।

भांडुप के यूजर्स को हुआ 21,46,000 करोड़ का फायदा

जुलाई महीने में महावितरण के भांडुप सर्कल में 1 लाख 46 हजार 244 बिजली उपभोक्ताओं ने इस विशिष्ट समय के दौरान बिजली का उपयोग करके 21 लाख 46 हजार रुपए की छूट का लाभ उठाया है। इसी तरह अगस्त महीने में इन ग्राहकों की संख्या में वृद्धि हुई और अब तक 2 लाख 37 हजार बिजली उपभोक्ताओं ने 80 लाख 71 हजार रुपए की छूट का लाभ उठाया है।

कंज्यूमर्स को मिला सटीक बिल

टीओडी मीटर उपभोक्ताओं को सटीक बिलिंग प्रदान करते हैं और वास्तविक समय में बिजली की खपत के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं। जिससे उपभोक्ता अपनी बिजली खपत की सावधानीपूर्वक योजना बना सकते हैं और बिजली बिलों में बचत कर सकते हैं। महावितरण के भांडुप सर्कल में टीओडी मीटर का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ रही है। जुलाई में, पेन सर्कल में 46,458 उपभोक्ताओं ने 3 लाख 57 हजार रुपए की टीओडी छूट का लाभ उठाया, ठाणे सर्कल में 40,187 उपभोक्ताओं ने 7 लाख 62 हजार रुपए की टीओडी छूट का लाभ उठाया, और वाशी सर्कल में 59,599 उपभोक्ताओं ने 1 लाख 27 हजार रुपए की टीओडी छूट का लाभ उठाया।

ठाणे सर्कल में भी मिला छूट का लाभ

अगस्त 2025 में, पेण सर्कल में 86,492 उपभोक्ताओं ने 16 लाख 12 हजार रुपए की छूट का लाभ उठाया, जबकि ठाणे सर्कल में 75,628 उपभोक्ताओं ने 34 लाख 03 हजार रुपए की छूट का लाभ उठाया और वाशी सर्कल में 74,886 उपभोक्ताओं ने 30 लाख 56 हजार रुपए की छूट का लाभ उठाया। कुल 2 लाख 37 हजार उपभोक्ताओं ने 80 लाख 71 हजार रुपए की छूट का लाभ उठाया।

इस तरह, एक ही महीने में टीओडी मीटर का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में औसतन 91 हजार की वृद्धि हुई है और भांडुप सर्कल में जुलाई और अगस्त में 3 लाख 83 हजार 250 उपभोक्ताओं ने 1 करोड़ 2 लाख रुपए की टीओडी छूट का लाभ उठाया है। भांडुप सर्कल के मुख्य अभियंता श्री संजय पाटिल ने बिजली उपभोक्ताओं से टीओडी मीटर लगाने और इसका लाभ उठाने की अपील की है।

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान