ठाणे में परीक्षाथिर्याें के लिए शुरू हुई बस सेवा (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

ठाणे में 12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों को बड़ी राहत, टीएमटी ने शुरू की स्पेशल बस सेवा, जानें पूरा रूट और समय

Board Exam News: 12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान ठाणे में ट्रैफिक से परेशान छात्रों को राहत मिली है। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए टीएमटी ने विद्यार्थियों के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू की।

सूर्यप्रकाश मिश्र

TMT Special Bus Service: मंगलवार से शुरू हुई 12 वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र छात्राओं को भारी ट्रैफिक के चलते आवागमन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ठाणे के घोडबंदर रोड पर मुख्य रास्ते से अंदर परीक्षा एक परीक्षा केंद्र पर दूर से आने वाले विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए ठाणे मनपा परिवहन ने विशेष बस चलाने का निर्णय लिया है।

सेंटर से होगी बस सर्विस

कासरवडवली में आदर्श विद्यामंदिर और जूनियर कॉलेज के सेंटर पर 12वीं के परीक्षार्थियों को हो रही परेशानी देखते हुए MLA संजय केलकर के सुझाव पर अमल करते हुए टीएमटी ने 250 से ज़्यादा स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल बस सर्विस शुरू की है। इस परीक्षा केंद्र पर कलवा, मुंब्रा और ठाणे के 250 से ज़्यादा स्टूडेंट्स का सेंटर है। मंगलवार को पहले दिन पेपर छूटने के बाद इन स्टूडेंट्स को बस के लिए घोड़बंदर रोड तक पैदल जाना पड़ा। दूसरी तरफ, शेयर रिक्शा वाले हर पैसेंजर से 60 से 70 रुपये ले रहे थे, जिससे स्टूडेंट्स को दिक्कत हो रही थी।

आगे भी मिलेगी बस सेवा

पेरेंट्स ने यह मामला विधायक संजय केलकर के ध्यान में लाया, तो उन्होंने तुरंत ठाणे मनपा परिवहन के व्यवस्थापक को पत्र देकर इन स्टूडेंट्स के लिए बस सर्विस शुरू करने का निर्देश दिया। अब बुधवार, 11, 14, 17, 24 और 26 फरवरी को दोपहर 1.50 बजे सेंटर से ठाणे स्टेशन के लिए बस सर्विस उपलब्ध कराई गई है। बस सेंटर से कासरवडावली, मानपाड़ा, कपूरबावड़ी, मजीवडा, गोकुलनगर, कोर्टनाका होते हुए ठाणे स्टेशन जाएगी।

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री

प्रियंका गांधी के नाम पर बड़ा स्कैम, AI वीडियो में निवेश का लालच, ऑफिस ने किया अलर्ट

मुंबई धमाका मामले में शामिल अबू सलेम जेल से नहीं आएगा बाहर; सुप्रीम कोर्ट ने क्यों खारिज की रिहाई की याचिका?

उत्तराखंड चुनाव पर BJP का बड़ा मंथन, नितिन नबीन ने संभाली चुनावी कमान, 24 सीटों की समीक्षा पर दिया खास जोर

देर आए दुरुस्त आए, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोली मायावती, आकाश आनंद को पार्टी से किया आजाद, बताई वजह