बदलापुर का आदर्श विद्यालय (फाइल फोटो) 
ठाणे

बदलापुर आदर्श स्कूल का निदेशक मंडल बर्खास्त, एसआईटी ने आरोपियों के घर की तलाशी ली

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आदेशानुसार बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी की टीम ने शनिवार से मामले की जांच अपने स्तर पर शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को ही टीम के अधिकारी आरोपी के घर पहुंचे, टीम ने आरोपी अक्षय शिंदे के घर से मामले से जुड़े अहम सबूत जब्त किए।

आकाश मसने

बदलापुर: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आदेशानुसार बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी की टीम ने शनिवार से मामले की जांच अपने स्तर पर शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को ही टीम के अधिकारी आरोपी के घर पहुंचे, टीम ने आरोपी अक्षय शिंदे के घर से मामले से जुड़े अहम सबूत जब्त किए। इसके बाद एसआईटी अधिकारियों ने आरोपी के भाई और पिता को पूछताछ के लिए बुलाया और उनके बयान दर्ज किए। इसके अलावा जांच टीम ने तीन घंटे तक स्कूल में रुकी व नए सिरे से जांच शुरू की।

बदलापुर के आदर्श विद्यालय के शिशु वर्ग के दो बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्रशासन, पुलिस और स्कूल की जांच की, वहीं एसआईटी की टीम आरोपी अक्षय शिंदे के स्थानीय खरवई स्थित घर पर सुबह 11 बजे के दाखिल हुई। कहा जा रहा है कि जांच अधिकारी ने घर का ताला खोलकर आधे घंटे तक उनके घर की तलाशी ली और कुछ अहम सबूत जब्त किए।

एसआईटी की मुख्य जांच अधिकारी आरती सिंह की मौजूदगी में आदर्श स्कूल में आरोपी के भाई और पिता के बयान दर्ज किए गए। साथ ही एसआईटी टीम ने पूछताछ की है कि आदर्श स्कूल में और भी कोई सबूत है या नहीं। इसलिए इस मामले में जांच एजेंसियों की शुरुआती अनदेखी और देरी को देखते हुए अब सभी जांच एजेंसियां ​​जांच में तेजी ला रही हैं।

स्कूल का निदेशक मंडल को बर्खास्त

इस बीच सरकार ने आदर्श विद्यालय को संचालित वाले निदेशक मंडल को बर्खास्त कर दिया है और स्कूल के लिए प्रशासक नियुक्त कर दिया है और उप शिक्षा अधिकारी कुंदा पंडित ने कार्यभार संभाला है। उनकी मदद के लिए एक सलाहकार समिति भी नियुक्त की गई है। प्रशासक और सलाहकार समिति के सदस्य छात्रों को इस सदमे से उबारने, उनके शैक्षणिक नुकसान को रोकने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए जल्द से जल्द स्कूल को फिर से खोलने के बारे में सोच रहे थे।

सोमवार से शुरू होगी प्रायमरी की पढ़ाई

आखिरकार एक सप्ताह से बंद स्कूल शुरू हो गया है। इस स्कूल की पांचवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं शनिवार से शुरू कर दी गई हैं और प्रशासक धीरे-धीरे सभी कक्षाएं शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही सीसीटीवी का काम भी सोमवार तक पूरा हो जाएगा पिछले दो दिनों से स्कूल के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी लगाने का काम चल रहा है। यह काम लगभग पूरा हो चुका है। सोमवार की सुबह से आदर्श स्कूल के प्रायमरी सेक्शन की पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं