(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
ठाणे

ठाणे में फ्लाईओवर निर्माण के लिए 1800 से ज्यादा पेड़ों की कटाई पर विरोध, राकांपा (एसपी) का आंदोलन तेज

Tree Cutting Protest: ठाणे में फ्लाईओवर निर्माण के लिए हजारों पेड़ों की कटाई के खिलाफ राकांपा (एसपी) ने आंदोलन शुरू किया। कार्यकर्ताओं ने प्रभावित क्षेत्रों में वृक्षारोपण कर विरोध जताया।

अपूर्वा नायक

Thane Tree Cutting Protest: विकास के नाम पर ठाणे शहर में बड़े पैमाने पर पेड़ों को काटा जा रहा है। जिसके खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने आक्रामक रुख अख्तियार किया है।

गुरुवार को राकापां (एसपी) ठाणे शहर जिला अध्यक्ष मनोज प्रधान के नेतृत्व में पेड़ों की कटाई के खिलाफ आंदोलन किया गया। जहां पर पेड़ काटे गए हैं वहीं पर वृक्षारोपण करके विरोध जताया गया। राकांपा (एसपी) जिला अध्यक्ष मनोज प्रधान ने कहा कि ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में आनंद नगर से साकेत तक फ्लाईओवर बनाया जाना है।

इस पुल के निर्माण को लेकर करीब 1847 पेड़ काटे जाएंगे। प्रधान ने कहा कि 8.24 किलोमीटर लंबे पुल का कंस्ट्रक्शन 48 महीने में पूरा होना है और इसके लिए 1847.72 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया है। इस मार्ग पर 1 हजार 788 पेड़ प्रभावित हो रहे हैं।

शहर में 300 तक पहुंच गया है पॉल्यूशन का स्तर

  • प्रधान ने कहा कि जिन पेड़ों को काटे गए गए है उन्हें हमने खुद करीब 30 साल पहले लगाए थे। यह प्रक्रिया तब लागू किया गया था, जब टी चंद्रशेखर मनपा आयुक्त थे।
  • अब, जब इन पेड़ों को अंधाधुंध काटा जा रहा है तब मनपा चुप है। आज, ठाणे का पॉल्यूशन लेवल 300 तक पहुंच रहा है।
  • आंदोलन में नगरसेविका मनीषा भगत, दीपाली भगत, नगरसेवक सुधीर भगत, युवा इकाई के अध्यक्ष राजेश कदम, पार्टी के प्रदेश महासचिव मकसूद खान, राजेश साटम, मेहरबानी पटेल, राजू चपले, शशिकला पुजारी, मल्लिका पिल्ले, विष्णु माने, जगत सिंह, सुनील तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय