ट्रैफिक पुलिस की लड़के ने दौड़ाकर पकड़ी स्कूटी (Image- Screen Capture) 
ठाणे

ट्रैफिक पुलिस से लड़के ने भरवाया जुर्माना! दौड़कर पकड़ी स्कूटी और फिर...देखें वायरल VIDEO

Thane Viral Video: मुंबई से सटे ठाणे पश्चिम के वागले एस्टेट स्थित अंबिकानगर इलाके में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां ट्रैफिक पुलिस और एक युवक के बीच हुए विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है।

अर्पित शुक्ला

Mumbai Traffic Police News: मुंबई से सटे ठाणे पश्चिम के वागले एस्टेट स्थित अंबिकानगर इलाके में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां ट्रैफिक पुलिस और एक युवक के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस ने उस युवक को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर रोका और नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटा। लेकिन इसके बाद युवक ने खुद ट्रैफिक पुलिस की गलती पकड़ ली और उन्हीं से जुर्माना भरवा लिया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, चालान कटने के कुछ देर बाद ही पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे बिना नंबर प्लेट वाले एक्टिवा वाहन को जब्त कर ट्रैफिक ऑफिस ले जाने की प्रक्रिया शुरू की। युवक ने देखा कि पुलिस जब्त की हुई बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा पर सवार होकर ट्रैफिक ऑफिस जा रही है। उसने पुलिसकर्मियों का पीछा करते हुए उनका वीडियो रिकॉर्ड किया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में युवक ने तुरंत दौड़कर पुलिसकर्मियों को रोका और सवाल किया, “आपकी बाइक की नंबर प्लेट कहां है? जब हम पर चालान काट रहे हैं, तो खुद नियम क्यों तोड़ रहे हैं?” इस पर पुलिसकर्मियों ने सफाई दी कि यह गाड़ी कार्रवाई के लिए जा रही है, लेकिन जब मामला बढ़ा तो जांच में सामने आया कि बाइक ट्रैफिक पुलिस के एक परिचित की थी, जिस पर नंबर प्लेट और पुलिस का लोगो भी गलत तरीके से लगा था।

ट्रैफिक पुलिस उपनिरीक्षक पंकज शिरसाट ने बिना नंबर प्लेट और पुलिस लोगो वाली बाइक पर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाने वाले लोग घटना का वीडियो कुछ ही घंटों में वायरल कर चुके थे और यह चर्चा का विषय बन गया। घटना के बाद कई लोग सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते दिखे, वहीं कुछ ने युवक की गलती बताते हुए कहा कि नियमों का पालन न करने पर चालान काटना उचित है।

फिलहाल इस पूरे मामले में ठाणे ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं ट्रैफिक नियमों और पुलिस की साख दोनों को प्रभावित करती हैं।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर उलटफेर, ABVP के यश डबास NSUI के विजय शंकर मीणा से 294 वोट आगे

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट